Delhi Election: नई दिल्ली सीट से केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी, AAP की 38 कैंडिडेट की अंतिम लिस्ट जारी
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट आज जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है। इस सीट पर केजरीवाल का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित से होगा।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की वर्तमान सीएम आतिशी को कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से, मंत्री गोपाल राय को बाबरपुर से, सत्येन्द्र कुमार जैन को शकूर बस्ती से, दुर्गेश पाठक को राजिंदर नगर से, रमेश पहलवान को कस्तूरबा नागा से चुनावी मैदान में उतारा है।

नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन, सदर बाजार से सोम दत्त, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह को टिकट दिया है।
देखें लिस्ट...
लिस्ट जारी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है।
उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है - "केजरीवाल हटाओ"। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं - "केजरीवाल को खूब गाली दी"। हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।












Click it and Unblock the Notifications