Delhi Elections 2025: दिल्ली की वो सीट जहां पर वोटर्स का हर बार बदल जाता है मूड, क्या AAP बचा पाएगी ये Seat
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ( (BJP) से होगा। बीते 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज केजरीवाल की AAP पार्टी लगातार तीसरी बार वापसी करने के लिए बेताब है लेकिन इस बार का चुनाव जीतना इतना आसान नहीं होगा।
इसकी वजह है कि दिल्ली की कई ऐसी सीटें हैं जहां पर तीनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।वहीं राजधानी में कुछ ऐसी सीट हैं जहां के वोटर्स बड़े ही मूडी हैं, जिसकी वजह से पिछले तीन चुनावों में हर बार अलग-अलग पार्टियों को जीत मिली है। अगर ऐसा इस बार भी हुआ तो "आप" को तगड़ा झटका लगेगा। आइए जानते हैं दिल्ली की ऐसी ही एक सीट के बारे में...

मुस्तफाबाद विधानसभा सीट
पूर्वी दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट, जो अपने अप्रत्याशित चुनाव परिणामों के लिए जानी जाती है। 40 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में पिछले तीन चुनावों में तीन प्रमुख दलों के अलग-अलग उम्मीदवारों को जीत मिली। पिछले चुनाव परिणाों को देखते हुए इस सीट पर 2025 का चुनाव भी बड़ा ही रोमांचक होने वाला है।
मुस्तफाबाद विधानसभा सीट के वोटर्स हैं बड़े ही मूडी
दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट 2008 में परीसीमन के बाद अस्तिव में आई। ये सीट ऐसी है जहां पर हर बार वोटर्स अपना इरादा बदल देते हैं। जिसकी बदौलत इस सीट पर तीनों पार्टियों के उम्मीदवार जीत चुके हैं। शुरूआत में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्ज़ा किया था, लेकिन बाद में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की और इस सीट पर वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी (आप) का कब्जा है।
2008 में कांग्रेस को मिली थी जीत
मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर 2008 में परसीमन के बाद हुए पहले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार हसन अहमद ने भाजपा के योगेंद्र कुमार शर्मा को मात्र 979 वोटों से हराया था। हालांकि 2013 के चुनावों में आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई जिसने इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ लेकिन कांग्रेस के हसन अहमद ने जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की।
2015 में वोटर्स ने इस पार्टी पर लुटाया प्यार
2015 के चुनावों में आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के जगदीश प्रधान ने पिछली हार को पीछे छोड़ते हुए दो बार के विधायक हसन अहमद के खिलाफ 6,031 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
2020 में किसे मिली जीत?
2020 के चुनावों में आप सबसे आगे आ गई और हाजी यूनुस ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करते हुए शानदार जीत हासिल की और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 20,704 मतों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।
2025 में क्या आप बचा पाएगी ये सीट?
दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट पर एक बार फिर से तीनों पार्टियां दांव आजमा रही हैं। इस महत्वपूर्ण सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए आप ने आदिल अहमद खान नए चेहरे को मैदान में उतारने का फैसला किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अली मेहदी पर भरोसा जताया है, भले ही वह पिछली बार हार गए हों, लेकिन खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। हालांकि भाजपा अपने उम्मीदवार के बारे में चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में देखना होगा कि क्या आप इस सीट पर पिछले तीन बार के चुनाव का सेट पैटर्न तोड़ कर अपनी सीट बचा पाएगी?












Click it and Unblock the Notifications