Arvind Kejriwal के चुनाव हारते ही स्वाति मालीवाल बोलीं-'गुस्से में मुझे पिटवाया,वह गंदी-गंदी गालियां देते हैं'

Delhi Election Results, Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शनिवार यानी 8 फरवरी के दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 12 साल में पहली बार दिल्ली का चुनाव परिणाम शनिवार के दिन आया है। लेकिन यह दिन केजरीवाल के लिए शुभ नहीं रहा। वैलेंटाइन वीक के मौके पर प्रपोज डे के दिन दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को रिजेक्ट कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने मानी हार (Delhi Election Results, Arvind Kejriwal)

एक वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता का फ़ैसला सर माथे पर। हम पूरी विनम्रता से अपनी हार स्वीकार करते हैं। मैं बीजेपी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है वो उन उम्मीदों को पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने हमें 10 सालों तक जो मौक़ा दिया उसमें हमने काफ़ी काम करने की कोशिश की। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की कोशिश की। हम आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Arvind Kejriwal 1

स्वाति मालीवाल का फूटा गुस्सा

हार के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। टीवी चैनल आजतक से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन किया, गंदी बातें कही, आज उनकी खुद की सीट नहीं बची। यह सब बताता है कि भगवान है। मैंने अपनी पार्टी को बहुत कुछ दिया है। कुछ लोग मुझे बाहर निकालना चाहते हैं, लेकिन मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगी।

अरविंद केजरीवाल ने लिए गलत फैसले

स्वाति मालीवाल का यह बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गुस्सा जाहिर करता है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे अहंकार और घमंड में आकर कुछ गलत फैसले ले रहे थे और इन फैसलों के परिणामस्वरूप उनकी पार्टी के लिए मुश्किलें आईं। स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि जो लोग उनके बारे में झूठे आरोप लगा रहे थे और चरित्र हनन कर रहे थे, आज उनकी स्थिति खुद खराब हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने ही मुझे पिटवाया था। जब उन्हें गुस्सा आता है तो वो चीजें तोड़ते हैं, गंदी-गंदी गालियां देते हैं। बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 2013 से काबिज थे। कांग्रेस की शीला दीक्षित को हराकर अरविंद केजरीवाल ने जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+