दिल्ली चुनाव परिणाम: AAP कार्यालय में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जताई खुशी
दिल्ली। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। रुझानों से साफ है कि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। ऐसे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न शुरू हो गया है। आप कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं। लड्डू बांटकर जीत की खुशी का इजहार कर रहे हैं।

दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा में आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर आतिशबाजी होना शुरू हुआ हो गया। काउंटिंग शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ना शुरु कर दिया। खुशी का माहौल और जतन देखने को मिल रहा है।
'आप' मुख्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर
उधर, चुनाव परिणाम आने से पहले ही आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर नया पोस्टर लग गया है। इस पोस्टर में लिखा है, 'अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल'। बता दें, अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications