"अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा", AAP और केजरीवाल की हार पर खुश हुईं स्वाति मालीवाल, जानें क्या-क्या कहा?
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। दोपहर दो बजे तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलनी तय मानी जा रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मतगणना में काफी पीछे चल रही है।
इस चुनाव परिणाम में सबसे तगड़ा झटका तो अरविंद केजरीवाल को मिला है, नई दिल्ली विधानसभा सीट पर लगातार तीन बार जीत हासिल कर चुके आप प्रमुख केजरीवाल ने को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की हार पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने रिएक्शन देते तंज कसा है।

स्वाती मालीवाल जो विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दिल्लीवासियों को रही समस्याओं को उजागर करती रही उन्होंन शनिवार को आप को हारते देख एक पोस्ट शेयर की है। स्वाति मालीवाल ने अपनी पोस्ट महाभारत के दौरान चीरहरण की फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने कैप्शन तो नहीं लिखा लेकिन उन्होंने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।
अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा
वहीं दूसरी पोस्ट में लिखा "अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा।" स्वाती मालीवाल ने ये पोस्ट केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के चुनाव हारने के बाद शेयर की।
स्वाति मालीवाल ने कहा "इतिहास देखें तो - अगर किसी महिला के साथ कुछ गलत होता है, तो भगवान ने ऐसा करने वालों को सजा दी है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण और सड़कों की हालत जैसे मुद्दों के कारण ही अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए हैं। वे (आप) सोचते हैं कि वे झूठ बोल सकते हैं और लोग उन पर विश्वास करेंगे।
स्वाती मालीवाल ने कहा "लोगों को जो कहना चाहिए वह करना चाहिए लेकिन हमारा (आप) नेतृत्व यह भूल गया और जो वे कहते थे उससे भटक गए। मैं भाजपा को बधाई देता हूं। लोगों ने आशा के साथ उन्हें वोट दिया है - और उन्हें इसे पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। "
स्वाती मालीवाल क्यों आप से हैं नाराज?
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 13 को स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी के नेता पर बड़ा आरोप लगाया था, जिसके कारण जमकर बवाल मचा था और आप को चुनाव में कारारी हार का भी सामना करना पड़ा था।
स्वाती मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई 2024 को जब वो केजरीवाल के आवास पहुंची और जब वो ड्राइंग रूम इंतजार कर रही थी तब केजरीवाल के सचिव विभव ने उनके साथ अभ्रदता की और उनके बाल खटीट कर उन पर हमला किया था। इस की सूचना स्वाती मालीवाल ने पीसीआर कॉल पर दिल्ली पुलिस को भी दी थी और एफआईआर दर्ज करवाई थी। केजरीवाल के सेकेट्री विभव के खिलाफ केस भी लड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications