Delhi Exit Poll 2025: केजरीवाल हैट्रिक बनाएंगे या फिर BJP मारेगी बाजी? जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल
Delhi Election Exit Poll 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग के साथ खत्म हुआ। चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों से संकेत मिल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2025 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पर बढ़त हासिल करने के लिए तैयार है।
एग्जिट पोल ये दिखाता है कि भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में वापसी कर सकती है। डीवी रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा दिल्ली में 36 से 44 सीटें जीत सकती है। वहीं आप 26 से 34 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस का खाता खुलने की भी संभावना नहीं है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आज 05 फरवरी को 13,766 मतदान केंद्रों पर एक ही चरण में मतदान हुआ। जिसमें AAP, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।

डीवी रिसर्च एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 26-34
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 36-44
- कांग्रेस: 0
- अन्य: 0
पीपल पल्स एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 10-19
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 51-60
- कांग्रेस: 0
- अन्य: 0
मैट्रिज (Matrize) एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 32-37
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 35-40
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
JVC एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 22-31
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 39-45
- कांग्रेस: 0-2
- अन्य: 0
P-Marq एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 21-31
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 39-49
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
People's Insight एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 25-29
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 40-44
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
Poll Diary एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 18-25
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 42-50
- कांग्रेस: 0-2
- अन्य: 0












Click it and Unblock the Notifications