'मैंने कैबिनेट के साथ संगम में स्नान किया, केजरीवाल यमुना में स्नान करके दिखाएं', योगी ने दी चुनौती
Delhi Election 2025 (CM Yogi Adityanath): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आज गुरुवार (23 जनवरी) को पहली रैली है। किराड़ी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में सीएम योगी ने पहली ही रैली में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी है।
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई... एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं, अपने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगा सकता हूं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?"

'दिल्ली में AAP की पापों की कीमत मथुरा, वृंदावन वालों को चुकानी पड़ रही है'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के पापों की कीमत मथुरा, वृंदावन के भक्तों और संतों को चुकानी पड़ रही है, जहां मां गंगा गंदे नाले में तब्दील हो जाती हैं। जब भी नमामि गंगे परियोजना के तहत मां यमुना के स्वच्छता की बात आई, अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग नहीं किया।''
सीएम योगी ने कहा, ''AAP वाले काम नहीं करना चाहते हैं, उनका एकमात्र काम सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर ट्वीट करना और प्रेस के माध्यम से भ्रामक बयान देना है। झूठ का ATM बनने में जो समय वे बर्बाद करते हैं, अगर उस दौरान उन्होंने दिल्ली के लोगों के बारे में सोचा होता, तो 10 साल में दिल्ली का कायाकल्प हो गया होता।"
CM योगी बोले- आपने देखा होगा दिल्ली में 2020 में कैसे दंगे कराए गए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने देखा होगा कि 2020 में दिल्ली में किस तरह से दंगे कराए गए और इस पूरी साजिश में आम आदमी पार्टी के पार्षदों और उनके विधायकों की संलिप्तता सामने आई। वे लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ विश्वासघात कर सकता है, वह जनता के साथ भी विश्वासघात करने में माहिर होगा। वे देश के साथ-साथ लोगों के साथ भी विश्वासघात कर रहे हैं..."












Click it and Unblock the Notifications