Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग वाले दिन 5 फरवरी को क्या-क्या रहेगा बंद? 700 बजारों पर लगेगा ताला
Delhi Election 2025 Guidelines: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों को लेकर एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 को वोटिंग होनी है और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। ऐसे में आइए जानें दिल्ली चुनाव को लेकर 5 फरवरी को क्या-क्या बंद रहेगा?
दिल्ली के व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने सभी दुकानदारों और मार्केट एसोसिएशंस से अपील की है कि दिल्ली में वोटिंग वाले दिन 5 फरवरी को दुकानें बंद रखें। ऐसे में कहा जा रहा है कि 5 फरवरी को दिल्ली में सभी बाजार और दुकानें बंद रहेगी। कहा जा रहा है कि दिल्ली के 700 बाजार बंद रहेंगे।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को क्या-क्या रहेगा बंद?
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा है कि 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी 700 बाजार बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार वोट डालने के बाद शाम को दुकान खोल सकते हैं।
🔴 दिल्ली में वोटिंग वाले दिन 5 फरवरी को इंडस्ट्रियल एरिया में भी छुट्टी रहेगी। कहा जा रहा है कि अगर किसी कारणवश दुकान खोलनी भी पड़ रही है तो कर्मचारियों को वोटिंग के लिए अवकाश देने को कहा गया है।
🔴 दिल्ली सरकार ने पहले ही दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट, व्यापार और औद्योगिक इकाइयों समेत कई व्यवसासिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसमें ये भी कहा गया है कि कर्मचारियों को वोटिंग के दिन छुट्टी दे और पैसे नहीं काटें।
🔴 दिल्ली में शराब की दुकानें 3 से 5 फरवरी तक और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होने तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत 'ड्राय डे' घोषित किया गया है।
🔴 चुनाव आयोग और मजदूर विभाग ने भी दिल्ली चुनाव में वोट डालने के लिए कर्मचारियों और स्टाफ को पेड हॉलिडे देने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications