केजरीवाल पर हो रहे हमले को लेकर भड़कीं आतिशी, कहा- भाजपा कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस की है ये साजिश

Delhi Election 2025: (CM Atishi): आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर कई हमले हुए हैं। इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस किया। इस दौरान सीएम आतिशी ने केजरीवाल पर हो रहे हमले की वजह भाजपा कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस को बताई है।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "...इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं, एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है, जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है।''

Delhi Election 2025 CM Atishi

CM आतिशी बोली- केजरीवाल पर हुए हमले का जवाब दिल्ली की जनता देगी

सीएम आतिशी ने कहा, ''केजरीवाल जी के ऊपर किए गए हमलों का जवाब दिल्ली की जनता देगी। इसी भाजपा और इनके LG साहब ने अरविंद केजरीवाल जी की इंसुलिन रोक दी थी और अब उनके ऊपर हमला करवाया जा रहा है। इन हमलों से बचाने के लिए पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा कर रही थी लेकिन अब भाजपा ने वह सुरक्षा भी हटा दी। भाजपा केजरीवाल जी के ऊपर जो हमले करवा रही है, उससे दिल्लीवालों का केजरीवाल जी के लिए प्यार बढ़ रहा है।''

सीएम आतिशी ने कहा, ''भाजपा केजरीवाल जी को खत्म करना चाहती है। क्या देश में आजतक कभी ऐसा हुआ है कि जिसे Z+ सुरक्षा मिली हो और उसके ऊपर बार-बार हमला किया गया हो और पुलिस सामने तक ना आए, हमलावरों को पकड़ा तक ना जाए? भाजपा और अमित शाह किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल जी को खत्म करना चाहते हैं।''

सीएम आतिशी बोलीं- केजरीवाल जान से मारने की भाजपा साजिश कर रही है

सीएम आतिशी बोलीं, ''अरविंद केजरीवाल जी को जान से मारने की साजिश भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत है। अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर जब-जब हमला हुआ तब-तब हमलावर बीजेपी के कार्यकर्ता निकले। हर बार हमले के दौरान दिल्ली पुलिस ने हमलावरों को नहीं रोका। भाजपा और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी से केजरीवाल जी के ऊपर हमला करवाया जा रहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+