Delhi Chunav 2025: रमेश बिधूड़ी, अलका लांबा, मनीष सिसोदिया समेत ये दिग्गज अपनी सीट से नहीं डाल सके वोट
Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदाता हो रहा है। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाता वोट देने अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इस चुनाव में कई ऐसे दिग्गज उम्मीदवार हैं जो चुनाव लड़ तो रहे हैं लेकिन वो स्वयं के लिए वोट नहीं दे पाएं।
इस लिस्ट में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। आप, कांग्रेस और भाजपा के इन उम्मीदवारों ने अपने क्षेत्र के वोटरों के घरों में जाकर अपने लिए वोट मांगे लेकिन अफसोस ये खुद को वोट नहीं डाल पाए।

अपनी सीट पर जो उम्मीदवार वोट नहीं डाल पाए उनमें कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, भाजपा के रमेश बिधूड़ी के अलावा कपित मिश्रा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है जो अपनी सीट से वोट नहीं डाल पाए। आइए जानते हैं क्यों?
क्यों ये उम्मीदवार स्वयं को नहीं दे सकें वोट?
दरसअल, अलका लांबा, मनीष विधूड़ी, मनीष सिसोदिया समेत अन्य कई दिग्गज नेता है जो किसी और सीट के वोटर हैं और चुनाव वो दूसरी सीट से लड़ रहे हैं। जिस कारण जिस सीट से वो चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर स्वयं को वोट नहीं डाल पाए, बल्कि उन्हें जिस क्षेत्र के वो वोटर हैं वहां पर खड़े उम्मीदवार को वोट देना पड़ा है। उन्हें अपने लिए वोट करने के बजाय अपने मतदाता-पंजीकृत निर्वाचन क्षेत्रों से अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का समर्थन करना पड़ा ।
भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहां वोट डाला?
कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे रमेश बिधूड़ी पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं लेकिन उन्होंने खुद के लिए वोट नहीं किया क्योंकि उनका नाम दिल्ली के तुगलकाबाद सीट की वोटर लिस्ट में नाम है लेकिन और ये कालकाजी से चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहां वोट डाला?
इसी तरह कांग्रेस के टिकट पर कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रहीं अलका लांबा भी इसी तरह की स्थिति में हैं। उनका नाम मादीपुर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज है, जिससे वे खुद के लिए कालकाजी सीट सेवोट नहीं कर पाईं।
आप के मनीष सिसोदिया ने कहां डाला वोट?
आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया जंगापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वो नई दिल्ली विधानसभा सीट के वोटर है। इसलिए वो खुद को वोट नहीं डाल सके। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट दिया जहां पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है।
भाजपा के कपित मिश्रा ने कहां डाला वोट?
भाजपा के दिग्गज नेता कपिल मिश्रा करावल नगर से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनका वोट घोंडा विधानसभा सीट से है। इसलिए कपित मिश्रा भी स्वयं को वोट देने के बजाय अपने निर्वाचन क्षेत्र में खड़े अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया।
भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने कहां डाला वोट?
मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट भी स्वयं को वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने करावल नगर सीट पर वोट डाला। याद रहे मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर सीट से मौजूदा विधायक हैं लेकिन उन्हें भाजपा ने मुस्तफाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने कहां डाला वोट?
करोल बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम की भी ये ही स्थिति है। उन्होंने कोंडली विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला।












Click it and Unblock the Notifications