Delhi Election 2025: गोपाल राय ने बता दिया इस दिन होगा नेता प्रतिपक्ष का ऐलान, नाम सुन चौंक जाएंगे

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। दूसरी ओर पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में रही आम आदमी पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में महज 22 सीट मिली।

अरविंद केजरीवाल, समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की और नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चा की।

Delhi Election 2025

गोपाल राय ने क्या कहा?

वहीं अब AAP नेता गोपाल राय ने कहा है कि, AAP विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह 24 फरवरी को होगा। जिसके बाद पार्टी अपना नेता प्रतिपक्ष (LoP) घोषित करेगी। मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने बताया कि AAP ने अपनी प्रमुख विंग्स जैसे कि पूर्वांचल विंग, ऑटो विंग और महिला विंग के राज्य कार्यालय धारकों के साथ एक बैठक की।

बैठक में पार्टी की मुख्य विंग और अन्य संगठनों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई, ताकि उनकी कार्यक्षमता को मजबूत किया जा सके।

नए चेहरे को मिल सकता है मौका

इस चुनाव में AAP के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। आतिशी और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे नेताओं में सिर्फ गोपाल राय और इमरान हुसैन और मुकेश आहलावत को जीत मिली। वहीं आतिशी भी कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। इसके अलाव अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस बार माना जा रहा है कि केजरीवाल किसी नए चेहरे को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दे सकते हैं। केजरीवाल ऐसे लोग को ये पद देना चाहते हैं जो विवाद से दूर हो।

ये विधायक बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

सूत्रों की माने तो नेता प्रतिपक्ष की रेस में बुराड़ी से विधायक संजीव झा, तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, करोल बाग के विधायक विशेष रवि, अबेडकर नगर विधायक अजय दत्त, और सदर बाजार से विधायक सोमदत्त का नाम सबसे आगे है।

संजीव झा: बुराड़ी विधानसभा (Burari Assembly) से संजीव झा (Sanjeev Jha) ने लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। बिहार के मधुबनी के रहने वाले संजीव अन्ना आंदोलन के समय ही अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। और 2013 से लेकर अभी तक लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

दूसरी ओर AAP की ओर से पूर्वांचल का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। पूर्वांचल खास कर मैथिल वोटरों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसी वजह नेता प्रतिपक्ष के रेस में सजीव झा सबसे आगे हैं।

जरनैल सिंह: अन्ना आंदोलन के समय ही जरनैल सिंह(Jarnail Singh) अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। वे आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य में से एक माने जाते हैं। वहीं लगातार चौथी बार उन्होंने तिलक नगर सीट(Tilak Nagar Assembly Constituency) से चुनाव में जीत दर्ज की है। वे AAP में सिख समुदाय के बड़े नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। AAP जरनैल सिंह को नेताप्रतिपक्ष बना कर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब को भी संदेश देना चाहेगी।

कुलदीप कुमार: कोंडली विधानसभा (Kondli Assembly Constituency) से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए कुलदीप कुमार (Kuldeep kumar) दलित समुदाय से आते हैं। वे अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक माने जाते हैं।

AAP ने 2024 को लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से उन्हें टिकट दिया था हालांकि उन्हें उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वहीं AAP को नेता प्रतिपक्ष बना कर दलित समुदाय को साधने की कोशिश करेगी।

विशेष रवि: करोल बाग सुरक्षित सीट (Karol Bagh Assembly constituency)से विशेष रवि (Vishesh Ravi) लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने BJP के बड़े नेता दुष्यंत गौतम को चुनाव हराया है। वे अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हुए हैं। इनको नेता प्रतिपक्ष बना कर AAP दलित वोटरों को संदेश देना चाहेगी।

अजय दत्त: अबेडकर नगर(Ambedkar Nagar Assembly constituency) से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए अजय दत्त (Ajay Dutt) भी नेता प्रतिपक्ष के रेस में हैं। वे भी AAP संयोजव अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।

सोमदत्त: सदर बाजार (Sadar Bazar Assembly constituency) से लगातार चौथी बार चुनाव जीतने वाले सोमदत्त (Som Dutt) का भी नाम नेता प्रतिपक्ष के रेस में है। अन्ना आंदोलन के समय से ही सोमदत्त अरविंद केजरीवाल के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के विश्वस्त माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें Delhi CAG Report: बढेंगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, जानिए दिल्ली विधानसभा में कब पेश होगी कैग रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+