दिल्ली चुनाव: BJP, AAP और कांग्रेस ने 17 सीटों पर उतारे 'खानदानी कैंडिडेट्स', परिवारवाद में ये पार्टी टॉप पर?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस दिल्ली में राजनीतिक वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली इस साल की सबसे बड़ी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से परिवारवाद और भाई-भतीजावाद चर्चा में है।
दिल्ली चुनाव की तीनों अहम पार्टी कई मंचों पर राजनीति में भाई-भतीजावाद या परिवारवाद के लेकर एक-दूसरे की आलोचना करते दिखे हैं। लेकिन फिर भी दिल्ली में अपने नेताओं के बेटों, बेटियों और जीवनसाथियों को टिकट देने से ये पार्टियां पीछे नहीं हटी हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग है और 8 फरवरी 2025 को नतीजे आएंगे।

🔴 किस पार्टी ने दिए सबसे ज्यादा 'परिवारवाद वाले' उम्मीदवारों को टिकट?
रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस और आप ने कुल 17 'परिवारवाद वाले' उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। तीनों पार्टियों ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आठ उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, उसके बाद आप ने छह और भाजपा ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
🔴 BJP ने 3 परिवारवाद वाले उम्मीदवारों को दिए टिकट, देखें लिस्ट
पहली बार भाजपा ने दिल्ली के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट दिया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और तीन बार आप विधायक रह चुके अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के परवेश वर्मा से है। परवेश वर्मा दिल्ली के एक्स सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित हैं।
भाजपा ने इसके अलावा मोती नगर से पूर्व सीएम मदल लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने दिल्ली कैंट से भुवन तंवर को भी टिकट दिया है, जो तीन बार विधायक रह चुके करण सिंह तंवर के बेटे हैं।
- 1. नई दिल्ली विधानसभा सीट: परवेश वर्मा (दिल्ली के एक्स सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे)
- 2. दिल्ली कैंट विधानसभा सीट: भुवन तंवर, (विधायक रह चुके करण सिंह तंवर के बेटे)
- 3. मोती नगर विधानसभा सीट: हरीश खुराना, (पूर्व सीएम मदल लाल खुराना के बेटे)
🔴 AAP ने 6 परिवारवाद वाले उम्मीदवारों को दिए टिकट, देखें लिस्ट
आप ने छह परिवारवाद वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें से चार निवर्तमान विधायकों के रिश्तेदार हैं और बाकी पूर्व सांसदों और विधायकों के रिश्तेदार हैं।
पर्व विधायक शोएब इकबाल के बेटे आली इकबाल को मटिया महल से टिकट दिया गया है। जबकि कृष्णा नगर विधायक एसके बग्गा के बेटे विकास बग्गा को कृष्णा नगर से मैदान में उतारा गया है। चांदनी चौक विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पूरनदीप सिंह साहनी चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे।
आप ने द्वारका से पूर्व सांसद और विधायक महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। इसके अलावा आप ने उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी पूजा बाल्यान को भी टिकट दिया है। बाल्यान को हाल ही में गैंगस्टर कपिल सांगवान से कथित संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया था। आप ने चौधरी जुबैर अहमद को सीलमपुर से टिकट दिया गया है। ये पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे हैं।
- 1. मटिया महल विधानसभा सीट: आली इकबाल (पर्व विधायक शोएब इकबाल के बेटे)
- 2. कृष्णा नगर विधानसभा सीट: विकास बग्गा (कृष्णा नगर विधायक एसके बग्गा के बेटे)
- 3. चांदनी चौक विधानसभा सीट: पूरनदीप सिंह साहनी (चांदनी चौक विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे)
- 4. द्वारका विधानसभा सीट: विनय कुमार मिश्रा (विधायक महाबल मिश्रा के बेटे)
- 5. उत्तम नगर विधानसभा सीट: पूजा बाल्यान (विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी )
- 6. सीलमपुर विधानसभा सीट: चौधरी जुबैर अहमद (पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे)
🔴 कांग्रेस ने 8 परिवारवाद वाले उम्मीदवारों को दिए टिकट, देखें लिस्ट
कांग्रेस ने राजनीतिक बैकग्राउंड वाले सबसे ज्यादा आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक से मैदान में उतारा गया है। जबकि दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री, पूर्व विधायक मंगत राम सिंघल के बेटे शिवांक सिंघल, फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना और राजनेता ताजदार बाबर के बेटे फरहाद सूरी को भी मैदान में उतारा है।
- 1. चांदनी चौक विधानसभा सीट: मुदित अग्रवाल ( पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल के बेटे)
- 2. नई दिल्ली विधानसभा सीट: संदीप दीक्षित (पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे)
- 3. द्वारका विधानसभा सीट: आदर्श शास्त्री (पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते)
- 4. आदर्श नगर विधानसभा सीट: शिवांक सिंघल (पूर्व विधायक मंगत राम सिंघल के बेटे)
- 5.बाबरपुर विधानसभा सीट: अर्जुन भड़ाना (फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के बेटे)
- 6.जंगपुरा विधानसभा सीट: फरहाद सूरी (राजनेता ताजदार बाबर के बेटे)
- 7. ओखला विधानसभा सीट: अरबिया खान (पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान)
- 8.मुस्ताफाबाद विधानसभा सीट: अली मेहदी ( पूर्व विधायक अली हसन मेहदी)












Click it and Unblock the Notifications