'AAP के सत्ता में आते ही पानी के गलत बिल होंगे माफ', दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा ऐलान

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार 04 जनवरी को फिर से एक बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि आप के फिर से सत्ता में आते ही पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को मुफ्त पानी मुहैया करा रही है। 12 लाख से ज्यादा परिवारों को 0 पानी का बिल आता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ गलत किया और लोगों को हर महीने हजारों-लाखों रुपये का पानी का बिल आना शुरू हो गया।''

Delhi Election 2025

अरविंद केजरीवाल बोले- पानी के बिल का भुगतान करने की जरूरत नहीं है, इंतजार कीजिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की जरूरत नहीं है, उन्हें इंतजार करना चाहिए। चुनाव के बाद आप की सरकार बनेगी और हम उनके गलत बिलों को माफ़ करवाएंगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+