दिल्ली दुष्कर्म केस: नाबालिग के साथ रेप मामले में सरकार सख्त, सीएम केजरीवाल ने 5 बजे तक मांगी रिपोर्ट

दिल्ली दुष्कर्म मामले में सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जांच जारी रखने तक आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है।

दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, गर्भपात और इस कृत्य के षड्यंत्र के लिए दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग एक अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में केस दर्ज होने के एक दिन बाद सीएम केजरीवाल मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जांच के दौरान आरोपी निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार उसे गिरफ्तार करने की अपील गई।

दिल्ली दुष्कर्म मामले में सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली दुष्कर्म मामले में बयान दिया है। सीएम ने कहा है, " मैंने मुख्य सचिव को जांच जारी रहने तक उसे निलंबित करने का निर्देश दिया है और आज शाम 5 बजे तक इस पर रिपोर्ट भी मांगी है।"

CM Kejriwal over Delhi Dushkarma

वहीं सरकार के आरोपी अधिकारी को निलंबित करने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये है मामला

मामले में पिछले हफ्त दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020-21 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में थी, जिसका आरोपी ने गलत तरीके से फायदा उठाया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी के इस कृत्य में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। जब पीड़िता ने गर्भवती हो गई और ये बात उसने आरोपी की पत्नी को बताई तो उसकी मदद करने बजाय उसने मामले की दबाने का प्रयास किया और अपने बेटे से गर्भपात की गोलियां मांग खिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+