किराए के संघर्ष से अपने घर की खुशहाली तक, दिल्ली की ‘Apna Ghar Awaas Yojna’ ने परिवारों का सपना दिया
Apna Ghar Awaas Yojna Delhi (DDA Housing Scheme): दिल्ली जैसे महंगे और तेज रफ्तार शहर में अपना एक छोटा सा घर होना सिर्फ सपना नहीं, बल्कि जिंदगी भर की सबसे बड़ी ख्वाहिश बन जाता है। देश के अलग-अलग कोनों से रोजगार,पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आए लाखों लोग सालों तक किराये के कमरों में अपनी जिंदगी गुजार देते हैं। हर महीने बढ़ता किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट की चिंता, मकान मालिक की शर्तें और कभी भी खाली कराने का डर, इन सबके बीच इंसान सिर्फ एक ही दुआ करता है, काश... एक दिन उसका भी अपना घर हो।
ऐसे में जब सरकार खुद आगे बढ़कर आम लोगों को सस्ते और सुरक्षित घर देने का भरोसा देती है, तो उम्मीद की एक नई किरण जगती है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की 'अपना घर आवास योजना 2025' ठीक वही सपना है, जो आज हजारों परिवारों की जिंदगी में साकार हो रहा है। 'अपना घर आवास योजना' दिल्ली वालों के लिए एक उम्मीद है, जिसने किराये की जिंदगी में फंसे हजारों परिवारों को अपना घर लेने की हिम्मत दी है।

आज वही लोग, जो सालों तक मकान मालिक के भरोसे रहे, अपने घर की दीवारों पर पहली बार अपने नाम की तख्ती लगा रहे हैं। बच्चों के लिए पहली बार एक स्थायी पता बन रहा है। बुजुर्गों के चेहरे पर यह सुकून लौट आया है कि अब उन्हें बार-बार घर नहीं बदलना पड़ेगा। 'अपना घर आवास योजना' महज ईंट और सीमेंट से बनी इमारत नहीं है, यह उन लाखों लोगों की आंखों में लौटती स्थिरता, सुरक्षा और आत्मसम्मान की चमक है, जिसने दिल्ली में किराये की सबसे लंबी पीड़ा को उम्मीद में बदल दिया है। ऐसे में आइए अब जानते हैं कि आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।
🟡 क्या है डीडीए की 'अपना घर आवास योजना 2025'
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 20 मई 2025 को 'अपना घर आवास योजना 2025' की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद साफ है, दिल्ली के आम लोगों को किफायती दामों में पक्का घर देना। यह योजना केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना से अलग है, लेकिन उद्देश्य वही है, हर परिवार को उसका अपना आशियाना मिले।
इस योजना के तहत फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाते हैं। यानी जिसने पहले रजिस्ट्रेशन और भुगतान किया, वही फ्लैट का मालिक बना। यही वजह है कि कई लोकेशन पर फ्लैट्स कुछ ही घंटों में पूरी तरह बुक हो गए।
🟡 25 फीसदी तक की छूट ने बढ़ाई लोगों की उम्मीद
डीडीए की इस योजना की सबसे बड़ी खासियत फ्लैट्स पर मिलने वाली भारी छूट है। लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में एलआईजी फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी गई। वहीं नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट्स पर 15 फीसदी की छूट मिली। लोकनायकपुरम में एमआईजी फ्लैट पर भी 15 फीसदी तक की राहत दी गई। इस छूट ने उन लोगों को भी घर खरीदने की हिम्मत दी, जो लंबे समय से बजट के कारण सपना अधूरा मान चुके थे।
डीडीए ने इस योजना के तहत दिल्ली के कई इलाकों में फ्लैट उपलब्ध कराए हैं। इनमें नरेला, लोकनायकपुरम और सिरसपुर प्रमुख हैं। इसके अलावा ईस्ट दिल्ली में टावरिंग हाइट्स के प्रीमियम फ्लैट्स भी ई-ऑक्शन के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
नवंबर 2025 तक सिरसपुर में 564 एलआईजी फ्लैट, लोकनायकपुरम में 150 एलआईजी और 96 एमआईजी फ्लैट, वहीं नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी के हजारों फ्लैट उतारे गए। इनमें से अधिकतर कुछ ही समय में बिक भी गए।
🟡 एक महीने में बिके 850 से ज्यादा फ्लैट
योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जून 2025 तक, यानी सिर्फ एक महीने में ही 850 से ज्यादा फ्लैट बिक गए। इनमें से करीब 75 प्रतिशत फ्लैट नरेला इलाके में बेचे गए। यही नहीं 5 सितंबर 2025 को जब योजना के नए चरण में 152 रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट पेश किए गए, तो वे सिर्फ एक घंटे के भीतर पूरी तरह बुक हो गए। आज हालात ऐसे हैं कि लोग जैसे ही नए फ्लैट की जानकारी मिलती है, तुरंत ऑनलाइन बुकिंग के लिए टूट पड़ते हैं।
🟡 12 लाख में भी मिल रहा अपना घर
डीडीए की एक और योजना 'जन साधारण आवास योजना 2025 फेज-2' के तहत दिल्ली में सिर्फ 11.8 लाख रुपए से अपना घर मिल रहा है। नरेला में 1120 फ्लैट्स उतारे गए हैं, जिनका साइज करीब 35 वर्गमीटर है। इनकी कीमत 13.7 लाख से शुरू होकर डिस्काउंट के बाद 11.8 लाख तक आ जाती है।
रोहिणी और रामगढ़ कॉलोनी में भी एलआईजी फ्लैट उपलब्ध हैं। शिवाजी मार्ग पर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के फ्लैट दिए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 25 लाख से 32 लाख रुपए तक है।
🟡 कौन ले सकता है इस योजना का लाभ (DDA Flat Booking beneficiary)
इस योजना का लाभ वही लोग ले सकते हैं जो भारत के नागरिक हों और कम से कम 5 साल से दिल्ली में रह रहे हों। आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए सालाना आय 10 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य कैटेगरी के लिए आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है। पैन कार्ड होना जरूरी है। दिव्यांग आवेदकों को प्रमाण पत्र देना होगा।
🟡 आवेदन कैसे करें, जानिए आसान तरीका (DDA Flat Booking Process)
- डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन किया जा सकता है।
- सबसे पहले आपको वेबसाइट पर लॉगिन आईडी बनानी होगी।
- इसके बाद 2500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
- फिर आप अपनी पसंद का फ्लैट चुन सकते हैं।
- फ्लैट बुक करने के बाद 15 मिनट के भीतर भुगतान करना जरूरी होता है। 24 घंटे के भीतर डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया जाता है।
डीडीए ने साफ चेतावनी दी है कि फ्लैट बुकिंग सिर्फ उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। कई फर्जी वेबसाइट और एजेंट लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी तरह की समस्या के लिए डीडीए के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
🟡 बुकिंग अमाउंट कितना देना होगा (Apna Ghar Awaas Yojna Booking Amount)
ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए 50 हजार रुपए, एलआईजी के लिए 1 लाख, एमआईजी के लिए 4 लाख और एचआईजी फ्लैट के लिए 10 लाख रुपए की बुकिंग राशि तय की गई है। यह राशि बाद में फ्लैट की कुल कीमत में एडजस्ट हो जाती है।
🟡 बाकी पैसा कितने दिन में देना होगा (Apna Ghar Awaas Yojna home loan)
डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर मिलने के 60 दिनों के भीतर पूरी राशि जमा करनी होती है। अगर दिव्यांग कैटेगरी में हायर परचेज चुना गया है, तो 60 दिन में 25 प्रतिशत रकम और बाकी पैसा 15 साल की ईएमआई में चुकाया जा सकता है। समय पर भुगतान न करने पर फ्लैट की बुकिंग कैंसिल भी हो सकती है।
🟡 होम लोन की सुविधा भी उपलब्ध
फ्लैट अलॉट होने के बाद 30 दिनों के भीतर बैंक से होम लोन के लिए आवेदन करना होता है। सरकारी और मान्यता प्राप्त बैंक डीडीए फ्लैट्स पर लोन देते हैं। बैंक की देरी के लिए डीडीए जिम्मेदार नहीं होगा। भुगतान में देरी होने पर पेनल्टी भी लग सकती है।
🟡 फ्लैट की चाबी कब मिलेगी
सारी रकम जमा होने के बाद ऑनलाइन पजेशन लेटर जारी किया जाएगा। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ही फ्लैट की चाबी दी जाएगी। अगर पजेशन लेटर मिलने के बाद तीन महीने तक कब्जा नहीं लिया गया, तो वॉच एंड वार्ड चार्ज भी देना होगा।
🟡 एक योजना नहीं, लाखों सपनों की शुरुआत
डीडीए की 'अपना घर आवास योजना' सिर्फ ईंट और सीमेंट की इमारतें नहीं बना रही, बल्कि लाखों लोगों की ज़िंदगी को स्थिरता और सुरक्षा दे रही है। जिन परिवारों ने वर्षों तक किराये के कमरों में जिंदगी काटी, आज उनके पास अपना दरवाज़ा, अपनी छत और अपनी पहचान है। बच्चों को अब हर साल नया स्कूल नहीं बदलना पड़ता। बुजुर्गों को बार-बार घर बदलने का डर नहीं सताता। यह योजना वास्तव में दिल्ली के आम लोगों के सपनों को घर देने का काम कर रही है।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: महावीर जयंती पर बैंक-स्कूल में छुट्टी? चेक कर लें मेट्रो और बाजार का हाल -
Delhi Power Cut: मार्च के आखिरी दिन दिल्ली के 40 से ज्यादा इलाकों में छाएगा अंधेरा, आपका एरिया भी लिस्ट में? -
Pink Card Truth: एक बस के बाद दूसरी में नहीं चलेगा कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने तोड़ दी ‘ट्रैवल लिमिट' वाली अफवाह -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक के साथ आज शेयर मार्केट भी है बंद? बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट -
Delhi Gaushala Mission: 10 गौशालाएं से शुरुआत, 40 तक प्लान! CM रेखा गुप्ता का ऐलान—अब गोबर से बनेगी गैस -
Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम -
Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications