मां-बाप के झगड़े में बेटे ने किया हस्तक्षेप तो पिता ने मारा चाकू, मोबाइल ऐप डाउलोड होने में देरी से था नाराज

delhi crime news: राजधानी दिल्ली के मधुर विहार इलाके में एक पिता ने गुस्से में अपने ही 23 वर्षीय बेटे आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आदित्य जख्मी हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बेटे आदित्य ने मोबाइल एप डाउनलोड को लेकर हो रही अपने मां-बाप की लड़ाई में हस्तक्षेप किया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता अशोक सिंह (64) इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में साल 2019 में रिटायर हुए थे। अशोक सिंह अपनी पत्नी और बेटे आदित्य सिंह के साथ आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं।

delhi-crime-news

आदित्य गुरुग्राम में एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक सिंह ने पिछले दिनों गुरुग्राम में एक फ्लैट खरीदा था। फ्लैट के भुगतान में कुछ छूट के लिए उन्होंने अपनी पत्नी मंजू सिंह को अपने फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि ऐप डाउनलोड होने में किसी वजह से समय लग रहा था।

इस बात से अशोक आगबबूला हो गया और उसने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब आदित्य ने अपने माता-पिता के झगड़े में हस्तक्षेप किया, तो अशोक सिंह ने अपना आप खो दिया और चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित की मां ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदित्य को तत्काल एंबुलेंस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बता दें कि आदित्य की पसलियों के ऊपर दो घाव हुए हैं। इस बाबात मधु विहार थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में एक पिता ने अपने बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी पिताअशोक के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत दे दी जाएगी क्योंकि यह धारा जमानती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+