Delhi COVID-19 cases : दिल्ली में कोरोना की सुस्त पड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 6456 नए केस

नई दिल्ली, 16 मई। कोरोना का कहर दिल्ली में जारी है ,हालांकि महामारी के रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटो में कोरोना के 6,456 नए केस सामने आए हैं और 262 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 62,783 हो गई है और मौत का आंकड़ा 21,506 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 9,706 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 10.40% हो गई है।

Delhi COVID-19 cases : बीते 24 घंटे में सामने आए 6456 नए केस

Recommended Video

    Delhi Lockdown: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, अब 24 मई तक रहेंगी पाबंदियां | वनइंडिया हिंदी

    एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन

    राजधानी में कोरोना के केस में कमी आई है लेकिन दिल्ली सरकार अभी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है इसलिए रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने आज ऐलान किया कि कोरोना पर नकेल कसने के लिए हम लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 मई तक राजधानी में यथास्थिति रहेगी, लॉकडाउन के सारे नियम लागू रहेंगे।

    लॉकडाउन की अवधि 24 मई की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई गई

    कोरोना पर लगाम लॉकडाउन के कारण हुआ है, ऐसे में हम नहीं चाहते कि 'पिछले कुछ दिनों की मेहनत से मिली सफलता पर पानी फिर जाए, इसलिए लॉकडाउन की अवधि 24 मई की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई जा रही है।' गौरतलब है कि कोरोना के बेकाबू हालात के चलते सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया था, तब से अब तक दो बार लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।

    Delhi COVID-19 cases : बीते 24 घंटे में सामने आए 6456 नए केस

    देश में कोरोना का कोहराम जारी

    रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,11,170 नए केस सामने आए हैं और 4,077 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हो गई है और कुल मौत का आंकड़ा 2,70,284 पहुंच गया है। इस वक्त इंडिया में कुल सक्रिय केसों की संख्या 36,18,458 है, जबकि बीते 24 घंटों में अस्पताल से 3,62,437 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जिसके बाद अब कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 2,07,95,335 पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 17,33,232 लोगों को कोराना वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद देश में टीकाकरण का आंकड़ा 18,22,20,164 पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+