दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को मिली एक हफ्ते की अंतरिम जमानत, बहन की शादी के लिए बेल

Umar Khalid Bail दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को उमर खालिद को 23 से 30 दिसंबर तक के लिए बेल दी है। ऐसे में अब उमर खालिद अपनी बहन की शादी में शामिल हो पाएंगे।

Umar Khalid

Umar Khalid Grants Bail: दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी है। उमर खालिद को बहन की शादी के लिए कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को उमर खालिद को 23 से 30 दिसंबर तक के लिए बेल दी है। ऐसे में अब उमर खालिद अपनी बहन की शादी में शामिल हो पाएंगे।

30 दिसंबर को करना होगा सरेंडर

जानकारी के मुताबिक बहन की शादी में शामिल होने के लिए उमर खालिद ने बेल की आर्जी लगाई थी, जिसपर दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उमर को 23 से 30 दिसंबर तक एक हफ्ते के लिए जमानत दी गई है। जिसके बाद 30 दिसंबर को सरेंडर करना है। बता दें कि JNU का पूर्व छात्र नेता उमर खालिद साल 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश का आरोपी है।

दिल्ली दंगों के एक मामले में किया था बरी

इससे पहले 3 दिसंबर को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने जेएनयू पूर्व छात्र संघ नेता उमर खालिद को साल 2020 के दिल्ली दंगों में पथराव के एक केस में आरोप मुक्त किया। उमर के अलावा एक अन्य छात्र नेता खालिद सैफी को भी इस मामले में बरी किया गया था। हालांकि दोनों लोगों के खिलाफ दंगों के पीछे एक बड़ी साजिश रचने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके लिए उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

दिल्ली दंगों में हुई थी 53 लोगों की मौत

आपको बता दें कि फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के खिलाफ जारी प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई थी, जिसने फौरन रंग सांप्रदायिक रंग ले लिया। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+