दिल्ली की अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की 20 मई तक बढ़ा दी न्यायिक हिरासत
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है।
दिल्ली की एक अदालत ने इस केस पर सुनवाई करते हुए केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी। रिपोर्ट के अनुसार यह आदेश विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने पारित किया

बता दें इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोट ने 23 अप्रैल को सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी थी। ये आदेश विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दिया था। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को 7 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज न्यायिक हिरासत खत्म होने से पहले दिल्ली की एक कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है।
वहीं दूसरी ओर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की याचिका पर जमानत देने को तैयार तो हुई लेकिन उसने एक शर्त लगा दी जिस कारण केजरीवाल को आज भी राहत नहीं मिली।
सुप्रीम कोर्ट के दो जस्टिस की बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कि कहा आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरलीवाल से कहा अगर जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाता है तो उन्हें आधिकारिक कामकाज करने की अनुमति नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications