Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, 1149 नए मामले, 1 की मौत
दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1149 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को यहां 980 नए केस मिले थे।

Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब लोगों को डराने लगी है। पिछले तीन दिनों के भीतर संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि जारी है। बुधवार को यहां एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 1100 से भी अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। इससे पहले मंगलवार को यहां 980 नए मामले सामने आए थे।
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में बुधवार को 1149 से ज्यादा नए केस सामने आए। पिछले काफी दिनों बाद ये पहला मौका है, जब कोरोना के 1000 या फिर इससे अधिक केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,149 नए मामले सामने आए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 677 मरीज कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
वहीं देश में कोरोना संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आए। पूरे भारत मे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,47,76,002 पहुंच पहुंच चुका है। यह पिछले 223 दिनों के दौरान दुनियाभर के देशों में दर्ज किए आंकड़े हैं। इससे पहले, देश में पिछले साल एक सितंबर को संक्रमण के सर्वाधिक 7,946 दैनिक मामले सामने आए थे. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 40,215 पर पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो तथा गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद मौतों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,016 पहुंच गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications