Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 1537 नए मामले, 2 की मौत, 26.54% हुई पॉजिटिविटी दर

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक सफ्ताह में मरीजों की संख्या तेजी बढ़ी। दिल्ली में 24 घंटे अंदर 2 कोरोना संक्रमितों की मौत दर्ज की गई।

Delhi Corona Updates

Delhi Corona Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई राज्यों में कोरोना का मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी जारी कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे के भीतर कोरोना से 2 मौतें हुई हैं। जबकि 1537 नए मामले सामने आए। जबकि 794 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी कोरोना अपडेट के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़कर अब 26.54 प्रतिशत है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 4177 हो चुके हैं। जिसमें 3837 होम आइसोलेशन में हैं जबकि 350 कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। 5791 कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। जबकि 909 मरीज रिकवर हुए थे।

दिल्ली में 3996 कोरोना टेस्ट आरटीपीसीआर और अन्य विधियों के किए गए। जबकि पिछले 24 घंटे में 1795 रैपिट एंटीजन टेस्ट किए गए। वहीं इससे पहले मंगलवार को राज्य में 1017 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए था।

पिछले करीब तीन सप्ताह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च को 932 मामलों से 17 अप्रैल को 4976 तक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों में लगभग तीन सप्ताह में 430 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। इस हफ्ते सोमवार को दिल्ली कोरोना के 1017 नए मामले सामने आए थे। जबकि 1334 मरीज रिकवर होकर घर लौटे थे। जबकि चार की मौत हो गई थी। जबकि मंगलवार को 1537 केस दर्ज किए गए। इसस पहले रविवार को कोरोना की जांच के लिए 3153 जांच हुई थी, जिसमें 32.25 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+