Delhi Corona Updates: दिल्ली में 1527 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 27% के पार, 2 की मौत
दिल्ली में लागातार कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में मरीजों की संख्या तेजी बढ़ी। दिल्ली में 24 घंटे अंदर कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हो गई।

Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 1527 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार कोरोना के नए केस का आंकड़ा 1149 था। लेकिन गुरुवार को केस बढ़ने के साथ पॉजिटिविटी दर 27 प्रतिशत भी अधिक हो गई।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़कर अब 27.77 प्रतिशत हो चुकी है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 3962 हो चुकी है। गुरुवार को 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। 5499 कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। जबकि 909 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
वहीं इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,149 नये मामले सामने आए। तब संक्रमण दर 23.8 फीसदी थी। पिछले दो दिनों से दिल्ली में कोरोना के 1000 या फिर इससे अधिक केस सामने आए हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 13 दिनों में कोरोना वायरस से संबंधित 17 लोगों की मौत हुई है। वहीं नोएडा में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 114 नए रोगियों की पुष्टि हुई। मेडिकल एक्पर्ट्स के अनुसार ओमीक्रॉन के नए वैरिएंट एक्सबीबी और लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। गुरुग्राम में भी गुरुवार के कोविड विस्फोट हुआ। यहां पिछले 24 घंटे में इस साल सबसे ज्यादा 427 संक्रमित मरीज मिले।












Click it and Unblock the Notifications