Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 37 नए मामले, 2 की मौत

पिछले हफ्ते के मुकाबले दिल्ली में सोमवार को कोरोना नए मामलों के संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के भीतर 37 नए मामले दर्ज किए गए।

Delhi Corona Update

Delhi Corona Update: कोरोना संक्रमण के मामले में सोमवार को दिल्ली में कोरोना के नए मामलों के मामले में राहत भरा दिन रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कुल 37 केस दर्ज किए गए। हालांकि इस दौरान कोरोना के 2 मरीजों की मौत हो गई। जबकि रविवार को 119 नए मामले में सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हो गई।

दिल्ली में नए मरीजों की संख्या में कमी के साथ कोरोना पॉजिटिविटी दर भी घटी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की मौजूदा पॉजिटिविटी दर 3.89 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: UP covid Update: Lucknow में लगातार दो दिन कम हुए कोविड के मामले, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कुल 246 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। 37 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए, जबकि दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। 950 टेस्ट सैंपल कलेक्ट किए गए।

पूरी दिल्ली में कुल 588 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि दिल्ली के अलग- अलग अस्पतालों में कुल मिलाकर 84 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा 97 मरीज ऐसें से हैं जो कोरोना संदिग्ध मरीजों की श्रेणी में आते हैं। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Jantar-Mantar पर किसानों ने तोड़े Barricading, देखें हंगामा | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: एटम बम जितना पॉवरफुल AI! Warren Buffet ने कर दी Nuclear Weapon से तुलना, जानिए बड़ी वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+