Delhi: दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 1095 नए केस मिले, 6 की मौत
Delhi Corona News: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1095 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है।

राजधानी दिल्ली में दो दिन से आई कोरोना के नए मामलों में कमी के बाद फिर से मंगलवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। जिसके बाद फिर से चिंता बढ़ गई है।
दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे में कोरोना के 1095 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6 मरीज की मौत भी हुई है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4995 हो गई है।
मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ अपडेट के अनुसार पॉजिटिविटी दर 27.74 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कोरोना से 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 1106 कोरोना मरीज रिकवर हुए हैं। पूरे दिल्ली में फिलहाल 4995 एक्टिव केस हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक होम आइसोलेशन में 3596 मरीज हैं, जबकि अस्पताल में टोटल 303 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 120 मरीज और ऑक्सीजन सपोर्ट 115 मरीज हैं। 14 मरीज वेंटिलेटर पर बताए जा रहे हैं।
सोमवार को मिली थी राहत
इससे पहले सोमवार को दिल्ली में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई थी। जबकि 689 नए संक्रमित मामले सामने आए थे। हालांकि 1253 कोरोना मरीज रिकवर भी हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications