सीट बेल्ट के लिए रोकने पर कांस्टेबल को पीटा, वर्दी फाड़ी
सीट बेल्ट के लिए रोकने पर कांस्टेबल पर हमला बोला
नई दिल्ली। भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक के ट्रैफिक कांस्टेबल पर हमला करने का मामला सामने आया है। ये तब हुआ जब कांस्टेबल बिना सीट बेल्ट बांधे ड्राइविंग कर रहे इस शख्स को रोकने की कोशिश की। पुलिस की ओर से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई है।

कांस्टेबल नरवीर बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के साउथ एवेन्यू में ड्यूटी कर रहे थे। तभी यूएस के नागरिक 43 साल के तेजवीर सिंह ग्रेवाल बिना सीट बेल्ट बांधे वहां से गुजरे जिसे नरवीर ने रुकने का इशारा किया। ग्रेवाल ने रुकने की जगह कार को नरवीर के बिल्कुल करीब से तेजी से निकाला, जिसमें नरवीर गिरते-गिरते बचे।
इसके बाद नरवीर ने लिफ्ट लेकर आरके पुरम तक उसका पीछा किया, जहां ग्रेवाल ने गाड़ी रोक नरवीर के साथ मारपीट की। साथ ही कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। ग्रेवाल को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications