दिल्ली के कांग्रेस नेता वीरेंद्र कुमार दुबे किया AAP में प्रवेश, मंत्री आतिशी ने दी जानकारी
Aam Admai Party Delhi: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार दुबे आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने अपने सोशल मीडिया हेंडल से इस संबंध में जानकारी साझा की।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में, AAP का परिवार हर दिन बड़ा और मज़बूत होता जा रहा है।बहुत ख़ुशी है कि, 25 साल तक कांग्रेस में रहे वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार बिंदु जी और उनके साथ कालकाजी के कई सामाजिक कार्यकर्ता और RWA लीडर्स आज AAP की क्रांति में जुड़े है।
आतिशी ने आगे लिखा कि हम साथ मिलकर, कालकाजी और दिल्ली के तरक़्क़ी की दिशा में काम करेंगे। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि आम आदमी पार्टी की कार्यशैली के प्रभावित होकर कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता आप में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें Delhi News: जल मंत्री आतिशी औचक निरीक्षण, बदहाल सीवर देखकर अधिकारियों को लगाई फटकार












Click it and Unblock the Notifications