9 लाख का टीवी, 6 लाख की लाइटें, CM रेखा गुप्‍ता के बंगले के रेनोवेशन पर लगा ग्रहण, PWD ने टेंडर रद्द किया

CM Rekha Gupta Bungalow:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकार बंगले के रेनोवेशन के काम को ग्रहण लग गया है। सरकारी बंगले के लिए प्रस्तावित 60 लाख रुपये के रेनोवेशन के टेंडर को दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रद्द कर दिया है। पीडब्लूडी ने "प्रशासनिक कारणों" का हवाला देते हुए 60 लाख के टेंडर को रद्द कर दिया है।

बता दें फरवरी में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से रेखा गुप्ताअपने निजी घर में रह रही हैं। दिल्‍ली के लोक निर्माण विभाग ने सीएम रेखा गुप्‍ता को दिल्‍ली के राजनिवास मार्ग पर दो सरकारी बंगले आवंटित किए थे जिनमें एक उनके रहने के लिए और दूसरा शिवर कार्यालय के आवंटित किया गया था।जिनमें से एक बंगले में रेनोवेशन के बाद रेखा गुप्‍ता शिफ्ट होने वाली थी लेकिन रेनोवेशन टेंडर रद्द हो हो गया है।

rekha gupta

टेंडर खुलने के तीन दिन बाद ही रद्द

सरकारी बंगले का रेनोवेशन योजना में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास काकायाकल्‍प कर उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाना था। बंगला नंबर 1 के नवीनीकरण का कार्य पूरा करने के लिए 60 दिनों की समय-सीमा तय की गई थी और बोली खोलने के लिए 4 जुलाई था लेकिन टेंडर खुलने के तीन दिन बाद ही रद्द कर दिया गया।

बंगले के रेनोवेशन में क्‍या-क्‍या लगाया जाना था?

  • इस प्रस्ताव में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में 14 एयर कंडीशनर (AC), कई टेलीविजन (TV) सेट और अन्य इलेक्ट्रिकल फिटिंग के अपग्रेड की योजना थी।
  • इस रेनोवेशन के तहत 7.7 लाख रुपये से अधिक कीमत के 14 स्प्लिट एयर कंडीशनर, लगभग 92,000 रुपये की लागत वाले छह गीजर और 77,750 रुपये की कीमत वाली एक फुली ऑटोमेटिक 10 किलो की वाशिंग मशीन लगाना शामिल था।
  • छत पर 90,000 रुपये से ज्यादा कीमत के झूमर लगाए जाने थे, जबकि छत के पंखों की कीमत 8,000 रुपये प्रति पंखा थी, जिससे पंखों की कुल लागत 1.81 लाख रुपये हो जाती।
  • रसोई को भी हाईटेक बनाने की योजना थी, जिसमें दीवार पर लगाई जाने वाली 90 सेंटीमीटर की इलेक्ट्रिक चिमनी, ऑटो-क्लीन फैसिलिटी, टच कंट्रोल और मोशन सेंसर शामिल थे, जिसकी कीमत 27,309 रुपये थी।
  • ऑटो-इग्निशन वाले पांच बर्नर वाले गैस हॉब की अनुमानित कीमत 63,000 रुपये से ज्यादा थी। इसके अतिरिक्त, 32,579 रुपये की कीमत का 20 लीटर का माइक्रोवेव और 85,828 रुपये की कीमत का 71 लीटर का ओवन-टोस्टर-ग्रिल भी शामिल था।
  • आवास में 60,809 रुपये की कीमत का डिशवॉशर, दो RO वाटर प्यूरीफायर और 54,536 रुपये की कीमत का एक वाटर कूलर भी लगाया जाना था।
  • इसके अलावा, इलेक्ट्रिकल अपग्रेड में 2.08 लाख रुपये की अनइंटरप्टेबल पावर सप्लाई (UPS) सिस्टम और दो ओपनवेल सबमर्सिबल वाटर पंप शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 38,743 रुपये थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+