दिल्ली सीएम केजरीवाल का दावा- भाजपा में चल रहा उत्तराधिकारी युद्ध, पीएम कर रहे हैं अमित शाह का समर्थन'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर हमले कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने अब दावा किया है कि भाजपा में उत्तराधिकार युद्ध चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाने का रास्ता साफ कर रहे हैं। शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाने का रास्ता साफ कर रहे हैं।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में का इंटरनेट पर आप जाकर देखें अमित शाह जी ने खुद 2019 में कहा था कि हम 75 साल और उससे अधिक उम्र के सभी नेताओं को सेवानिवृत्त कर रहे हैं और कोई समझौता नहीं है।

वहीं 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद खुद नरेंद्र मोदी ने यह नियम लागू किया था कि 75 साल की उम्र होने के बाद किसी को भी भाजपा और सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा उस नियम के अनुसार लाल कृष्ण अडवानी मुरली मनोहर जोशी जी को सेवानिवृत्त कर दिया गया था, सुमित्रा महाजन जी को इस्तीफे के बाद सेवानिवृत्त कर दिया गया था। सीएम ने तंज कसते हुए कहा इसलिए निश्चित रूप से वे (नरेंद्र मोदी) स्वयं भी नियम का पालन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications