सीएम केजरीवाल बोले- 2 जून को तिहाड़ जेल में पुलिस के सामने करूंगा आत्मसमर्पण, इमोशन होकर बोली ये बात
शराब नीति घाेटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा वो लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के चलते सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 मई से अंतरिम जमानत दी थी। जिसके बाद से वो अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्,यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि उनके शरीर में गंभीर बीमारी के कुछ लक्षण हो सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें कितने समय तक जेल में रखा जाएगा। उन्होंने कहा मुझे गर्व है कि मैं "देश को तानाशाही से बचाने" के लिए वापस जेल जा रहा हूं।
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिन की लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए मोहलत दी थी मैं दो जून को वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए।
केजरीवाल ने कहा इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं, जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया।
उन्होंने बताया उनके डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। उन्होंने मुझे अपना ख्याल रखने को कहा है। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।
सीएम केजरीवाल ने भावुक होकर कहा मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा, लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा।
आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं, देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना। अपने संदेश में उन्होंने अंत में कहा भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।












Click it and Unblock the Notifications