दिल्‍ली CM आवास पर नहीं फहराया गया तिरंगा, केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने ट्वीट कर जताया अफसोस

Delhi CM Residence Independence day : देश आज आजादी की 78वीं सालगिरह का जश्‍न मना रहा है। देशभर में घरों, संस्‍थानों व प्रतिष्‍ठानों में तिरंगा फहराया जा रहा है, मगर दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा नहीं फहराया गया। इसकी जानकारी दिल्‍ली सीएम अरिवंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है।

Delhi CM Arvind Kejriwal s wife

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आज सीएम आवास पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। यह बहुत दुखद है। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल की देशभक्ति को कैसे रोक सकती है..."

सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी का ट्वीट रीट्वीट किया था। आतिशी ने लिखा था कि 'आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आज़ादी मिली। सैंकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियाँ खायीं, जेल गये और अपनी जान की क़ुर्बानी दी - हमें यह आज़ादी दिलवाने के लिए। उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन, आज़ाद भारत में, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुक़द्दमे में फँसा कर महीनों तक जेल में रखा जाएगा...। आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम ये प्रण लेते हैं कि आख़िरी साँस तक तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+