भलस्वा लैंडफिल साइट का अरविंद केजरीवाल ने किया दौरा, कहा- मई 24 तक 45 लाख टन कूड़ा हो जाएगा कम

Arvind Kejriwal: भलस्वा लैंडफिल साइट यानी कूड़े के पहाड़ से दिल्ली को मुक्त करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार पूरी तरह से एकश्न मोड में है। इसी क्रम में शनिवार 30 सितंबर को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा करने पहुंचे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'टार्गेट से ज्यादा तेजी से काम चल रहा है। अब तक 14 की बजाय 18 लाख टन कूड़ा कम किया जा चुका है। अभी जो एजेंसी काम कर रही है उसे अगले साल 15 मई 2024 तक 30 लाख टन पूरा करना है।'

Arvind Kejriwal

इस दौरान बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि एजेंसियां जिस स्पीड से काम हो रहा है उससे उम्मीद है कि 30 की बजाय 45 लाख टन तक कूड़ा साफ हो जाएगा। कहा कि यहां पर 60 से 65 लाख टन कूड़ा बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, हर रोड 2 लाख टन कूड़ा रोज आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक और एजेंसी को हायर कर रहे है।

कहा कि दोनों एजेंसियां मिलकर यहां से जल्द से जल्द सारा कूड़ा साफ कर सकें। इस दौरान सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि 45 लाख टन कूड़ा हटने के बाद यहां पर करीब 35 एकड़ जमीन खाली हो जाएगी। इस जमीन से कूड़ा हटने के बाद दिल्ली का और विकास संभव हो पाएगा।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले सीएम केजरीवाल ने भलस्वा स्थित कूड़े के पहाड़ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने एनसीडीसी अधिकारियों को साफ-सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। आज 18 लाख टन कूड़ा साफ होने पर उन्होंने अधिकारियों को बधाई भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+