'कश्मीरी पंडितों के लिए 1990 का दौर फिर आ गया', CM केजरीवाल ने कहा- 'बैठक नहीं, एक्शन लीजिए...'
'कश्मीरी पंडितों के लिए 1990 का दौर फिर आ गया', CM केजरीवाल ने कहा- 'बैठक नहीं, एक्शन लीजिए...'
नई दिल्ली, 05 जून: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार 05 जून को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर कहा, ये विरोध "कश्मीर और कश्मीरी पंडितों" के लिए है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कश्मीर की समस्याओं को निपटाने में में भाजपा सरकार विफल रही है। 1990 का दौर फिर आ गया है। उनकी (सरकार की) कोई योजना नहीं है। जब भी घाटी में कोई हत्या होती है, तो खबर आती है कि गृह मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, इन बैठकों की अब जरूरत नहीं, अब हमें कार्रवाई की जरूरत है, कश्मीर कार्रवाई चाहता है।''
Recommended Video

'अरे कितनी मीटिंग बुलाओगे यार, हमें एक्शन चाहिए...'
सीएम केजरीवाल ने कहा, ''जब वे (कश्मीरी पंडित) लक्षित हत्याओं का विरोध करते हैं, तो कश्मीर में वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें विरोध करने की अनुमति नहीं देती है। अगर सरकार इस तरह व्यवहार करती है, तो लोगों की पीड़ा दोगुनी हो जाती है।''
सीएम केजरीवाल ने कहा, ''अरे कितनी मीटिंग बुलाओगे यार? अब हमें एक्शन चाहिए। भारत एक्शन मांगता है। बहुत हो गई तुम्हारी मीटिंग। देश को प्लान बताओ। लोग मर रहे है।''

पाकिस्तान को बोले केजरीवाल- 'ज्यादा हिम्मत मत करो...
सीएम केजरीवाल ने पाकिस्तान को भी फटकारा और कहा,''ज्यादा हिम्मत मत करो, छिछोरी हरकते मत करो। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हिंदुस्तान अपने पर आ गया तो पाकिस्तान नहीं बचेगा"

'जब-जब कश्मीर में BJP आती है, लोग पलायन करने पर मजबूर होते हैं...'
सीएम केजरीवाल बोले, ''जब-जब कश्मीर में बीजेपी का शासन आता है, कश्मीरी पंडित पलायन करने पर मजबूर हो जाते हैं। इसका मतलब भाजपा से कश्मीर नहीं संभलता। मैं हाथ जोड़ कर भाजपा वालों से प्रार्थना करता हूं, कश्मीर के साथ राजनीति मत करो।''

मोदी सरकार से केजरीवाल ने की 4 मांगे
केजरीवाल ने केंद्र सरकार से 4 मांगे की हैं, पहला, केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों और फौज के लोगों के नरसंहार को रोकने की योजना देश के सामने रखे। दूसरा, कश्मीरी पंडितों के साथ साइन हुआ बोंड कैंसिल किया जाए। तीसरा, इनकी सारी मांगे पूरी की जाए। चौथा, इनको सुरक्षा दी जाए।
केजरीवाल ने कहा, कश्मीरी पंडितों ने कहा-हमारी जान खतरे में है, हमारा ट्रांसफर कर दो तो बीजेपी सरकार ने कश्मीर में ही ट्रांसफर कर लिस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। ये तो आतंकवादियों को न्योता देना हो गया। कश्मीरी पंडित इसके खिलाफ है कि लिस्ट लीक क्यों की गई?












Click it and Unblock the Notifications