कपिल मिश्रा के आरोपों पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जीत सत्य की होगी

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ये ट्वीट किया।

नई दिल्ली। कपिल मिश्रा के आरोपों पर अब तक चुप्पी साधे रखने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट से जवाब दिया है।

कपिल मिश्रा के आरोपों पर सीएम केजरीवाल का ट्वीट

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा है कि जीत सत्य की होगी। कल दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र से इसकी शुरुआत।

जीत सत्य की होगी: सीएम केजरीवाल

जीत सत्य की होगी: सीएम केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ये ट्वीट किया। आम आदमी पार्टी पीएसी की बैठक में कपिल मिश्रा को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का फैसला लिया गया।

मंगलवार से विधानसभा का विशेष सत्र

मंगलवार से विधानसभा का विशेष सत्र

इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जीत सत्य की होगी। कल यानी मंगलवार को दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र से इसकी शुरुआत। अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट से साफ है कि वो कपिल मिश्रा के आरोपों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। विधानसभा के विशेष सत्र का ट्वीट करके उन्होंने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए।

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का लगाया है आरोप

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का लगाया है आरोप

बता दें कि कपिल मिश्रा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी आंखों से देखा था कि सत्येंद्र जैन ने दो करोड़ रुपए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिए थे। ये पैसे मुख्यमंत्री आवास पर दिए गए, और नगद में दिए गए हैं। इन आरोपों के बाद सोमवार को 'आप' विधायक कपिल मिश्रा एसीबी दफ्तर पहुंचे। कपिल मिश्रा ने एसीबी से वाटर टैंकर घोटाले की शिकायत की।

दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

कपिल मिश्रा के इन्हीं आरोपों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी पीएसी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में 'आप' पीएसी ने कपिल मिश्रा को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड करने का फैसला लिया। इससे पहले शनिवार को कपिल मिश्रा को दिल्ली सरकार के मंत्री पद से हटाया गया था। जिसके बाद रविवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी पीएसी की बैठक में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+