सत्येंद्र जैन मामले में बार-बार डेट क्यों ले रहे है CBI और ED? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा
दिल्ली, 07 सितंबर: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अभी तक जेल में हैं। उन्हें जमानत नहीं मिली हैं। तो वहीं, सत्येंद्र जैन मामले में ईडी और सीबीआई को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार भी लगाई है। दरअसल, इस मामले की सुनवाई के दौरान ईडी के वकील कोर्ट में नहीं रहे, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल पूछा है। केजरीवाल ने पूछा, 'सीबीआई और ईडी बार-बार डेट क्यों ले रहे हैं?'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन मामले में पूछा, 'सीबीआई और ईडी कोर्ट के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहे? बार-बार डेट क्यों ले रहे हैं?' दरअसल, सत्येंद्र जैन अभी जेल में है और उनकी जमानत के लिए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील कोर्ट में नहीं पहुंचे। तो वहीं, अब सत्येंद्र जैन की जमानत के लिए अगली सुनवाई 08 सितंबर को होगी।
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार पार्टी की लोकप्रियता से और उसके नेताओं की लोकप्रियता से घबराई हुई और उसका असर सामने नजर आ रहा है। आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने पहले उनको 9 जून तक और फिर 13 जून तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया।
13 जून के बाद जैन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। फिलहाल जैन जेल में हैं। बता दें कि सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने जैन और उनके साथियों से जुड़े कई ठिकानों और परिसरों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 4.81 करोड़ रुपये की प्रविष्टियां बरामद करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद ईडी ने सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications