'कोई सरकार इतनी लापरवाह कैसा हो सकती है?' नांदेड़ अस्पताल में 24 लोगों की मौतों पर बोले सीएम केजरीवाल

Arvind Kejriwal: नांदेड़ जिले के एक सरकारी अस्पताल में 12 नवजात बच्चों समेत पिछले 24 घंटे के अंदर 24 मरीजों की मौत हो गई। इन मौतों के बाद विपक्ष दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ, इस मामले में जांच की मांग की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत की ये खबर बेहद पीड़ादायक है। ईश्वर सभी शोकाकुल परिवारों को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दें।

Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'बताया जा रहा है कि दवाओं की कमी की वजह से ये मौतें हुईं। कोई सरकार इतना लापरवाह कैसे हो सकती है? ये लोग विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने और गिराने में लगे रहते हैं लेकिन जनता की जान की इन्हें कोई परवाह नहीं है।'

नांदेड़ जिले के सरकारी अस्पताल में 12 नवजात बच्चों समेत 24 लोगों की मौत के बाद से ही महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों का दावा है कि ये मौतें दवाओं की कमी के कारण हुई हैं। इतना ही नहीं, डीन के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या कभी-कभी संस्थान के बजट से ज्यादा हो जाती है, ऐसे में दवाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।

इन मौतों के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार एकनाथ शिंदे सरकार पर हमलावर है और उसकी आलोचना कर रही है। तो वहीं, अब महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार इस घटना को लेकर आज एक जांच समिति का गठन कर सकती है। खबर के मुताबिक, मंगलवार 3 अक्टूर को आज कैबिनेट की बैठक होगी।

इस कैबिनेट की बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इस कैबिनेट बैठक में नांदेड़ घटना को लेकर जांच समिति बनाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+