'मनीष सिसोदिया के काम की US में हुई तारीफ', केजरीवाल ने CBI छापे को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज
दिल्ली, 19 अगस्त: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई टीम की छापेमारी जारी है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है, वो भी बिना नाम लिए। सीएम केजरीवाल ने कहा, 'अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। साथ ही, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तस्वीर छापते हुए तारीफ की गई है। जो कुछ लोगों को यह तारीफ हजम नहीं हो रही। खबर छपने के अगले दिन ही उनके घर सीबीआई ने छापा मार दिया है।'

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, 'न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) में खबर छपना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन कल के न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। जिसमें लिखा है कि दिल्ली के लोग प्राइवेट स्कूल से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे है।' न्यूयॉर्क टाइम्स में मनीष सिसोदिया की फोटो भी छपी है। जिसका मतलब है कि मनीष सिसोदिया को देश का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो याद नहीं कि न्यूयॉर्क टाइम्स में ऐसी कोई पॉजिटिव न्यूज़ छपी हो।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि भारत का जो नंबर वन बनने का सपना है वो अब साकार होने लगा। कहा 130 करोड़ लोगों को साथ आना होगा तभी भारत नंबर वन बन सकता है। इस दौरान बिना नाम लिए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधे हुए कहा कि देश को नंबर बनाने में अड़चने बहुत आएंगी। लोगों बहुत तरीके परेशानिया पैदा करेंगे। आज मनीष सिसोदिया दुनिया के सबसे अच्छ शिक्षा मंत्री बन गए है। लेकिन उन्हें रोकने के लिए आज उनके घर सीबीआई टीम ने छापा मारा है। कहा कि मनीष सिसोदिया के ऊपर ना जाने कितने छापे पड़े है यह कोई पहला छापा नहीं है।
पहले भी कई बार छापे मार चुके, झूठे केस कर चुके है। मेरे ऊपर भी कई बार रेड कर चुके है। कभी उन्हें कुछ नहीं मिला। सीबीआई को अपना काम करने दो, उन्हें ऊपर से आदेश है कि इन्हें तंग करना है। उन्होंने कहा कि अड़चने आएंगी, लेकिन अड़चनों से काम किसी भी हालत में रूकने देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के भरोसे देश छोड़ दिया तो कभी भारत को आगे नहीं आने देंगे। भारत को केवल 130 करोड़ लोग मिलकर ही आगे ले जा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications