'यह उन्हीं का सपना था', मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हुए केजरीवाल
Arvind Kejriwal emotional: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हो गए।

Arvind Kejriwal Emotional: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में बंद पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिय को याद कर रो पड़े। बुधवार को बवाना के दरियापुर गांव में एक एजुकेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के लिए भावुक हो गए।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले काफी दिनों से आबकारी नीति मामले में अनियमितता के आरोपों को लेकर जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया फरवरी से जेल में हैं।
बोलते-बोलते रो पड़े केजरीवाल
दरअसल, बुधवार को केजरीवाल दरियापुर गांव में नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की शुरुआत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया की याद आ रही है। इसी के साथ वो मंच पर रो पड़े।
'यह उनका सपना था, ये लोग चाहते हैं...'
सिसोदिया को याद कर केजरीवाल का बोलते-बोलते गला भर आया और उनकी आंखों से आंसू आ गए। जिसके बााद उन्होंने खुद को संभाला और कहा, "आज मनीष जी की बहुत याद आ रही है। यह उनका सपना था, ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए, इसे खत्म नहीं होने देंगे।"
सिसोदिया के काम को याद कर भावुक हुए केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे कहा, 'मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। जिन्होंने झूठे आरोप लगाकर और फर्जी मुकदमे लगाकर इतने अच्छे आदमी को इन्होंने इतने महीनों से जेल में डाला है।
उन्होंने कहा कि उनको (सिसोदिया) जेल में क्यों डाला है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं। उनको नहीं पकड़ते हैं। मनीष सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला क्योंकि वह अच्छे स्कूल बना रहा है। बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहा है।'
7 घंटों के लिए आए जेल से बाहर
Recommended Video
आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया को 3 जून को 7 घंटों के लिए जमानत पर जेल से बाहर आए थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत दी थी, जिसके बाद सिसोदिया जेल से बाहर आकर अपनी पत्नी से मिलने घर पहुंचे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी को तबीयत खराब होने पर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications