हाईकोर्ट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दाखिल किया जवाब, कहा- झूठे मामले में फंसाया गया
Arvind Kejriwal News: कथित दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार 10 जुलाई को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा, 'मेरी जमानत रद्द करना न्याय की विफलता के सामना है। प्रवर्तन निदेशालय ने झूठे मामले में फंसाया है।'
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका का विरोध करते हुए सीएम ने कहा, ईडी उनके खिलाफ दुर्भावना से काम कर रही है। इस केस में उनकी जमानत रद्द होना उनके साथ नाइंसाफी होगी।

कहा कि ईडी ने उन्हें इस केस में फंसाने के लिए सह-आरोपियों को बयान देने के लिए दबाव बनाया है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में केजरीवाल ने कहा कि ईडी कस्टडी के दौरान जांच अधिकारी ने कोई खास पूछताछ नहीं की। एक राजनीतिक विरोधी को परेशान और अपमानित करने के लिए अवैध रूप से गिरफ्तारी की गई है।
Recommended Video
इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि जमानत के विवेकाधीन आदेशों को केवल अभियोजन पक्ष की "धारणाओं और काल्पनिक कल्पना" के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने केजरीवाल ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 15 जुलाई के लिए निर्धारित की।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने की और अब ईडी से जवाब दाखिल करने को कहा है। बता दें कि केजरीवाल पर ED के अलावा CBI का केस भी चल रहा है। शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर CBI ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया था। तो वहीं, शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ED ने 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था।
केजरीवाल को पहले 20 जून को ज़मानत दी गई थी, लेकिन ईडी ने इस फ़ैसले को चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी ज़मानत पर हाईकोर्ट ने 25 जून को अंतरिम रोक लगा दी थी। बता दें कि इस वक्त सीएम दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications