Lohri 2024: लोहड़ी की सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को दी बधाई
Happy Lohri 2024 Wishes: लोहड़ी के पावन पर्व पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। लोहड़ी का पर्व सिख और पंजाबी समुदाय के लिए बेहद खास है और ये पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है।
लोहड़ी के इस पावन पर्व पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'लोहड़ी के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, खुश रहें और खूब तरक्की करें।'

वहीं, दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने लिखा, 'लोहड़ी के समय फसल पक जाती है और उसे काटने का वक्त आ चुका होता है। इस दिन सभी लोग इकट्ठा होकर सूर्य भगवान एवं अग्नि देव का पूजन कर उनका आभार प्रकट करते हैं। आप सभी को लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
बता दें कि लोहड़ी का पर्व सिख और पंजाबी समुदाय के लिए विशेष है और वो इस पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है। हर साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिन लोग अग्नि के इर्द-गिर्द परिक्रमा (चक्कर) काटे हैं। इस बीच अग्नि में गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि अर्पित किए जाते हैं।
साथ हीं, ढोल की थाप पर नाच-गाकर जश्न मनाते है और एक दूसरे को बधाईयां दी जाती हैं। आपको बताते चले कि लोहड़ी का यह त्योहार क्यों मनाया जाता है। दरअसल, यह फसल और मौसम से जुड़ा पर्व है। इस मौसम में पंजाब में किसानों के खेत लहलहाने लगते हैं और रबी की फसल कटकर आती है।
ऐसे में नई फसल के आने की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले लोहड़ी के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन फसल की पूजा भी की जाती है। चूंकि, लोहड़ी के समय ठंड का मौसम होता है, इसलिए आग जलाने का चलन है और इस आग में तिल, मूंगफली, मक्का आदि से बनी चीजों को अर्पित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications