'कृपया अपने-अपने घर खाली कर दें', यमुना में बढ़ा जल स्तर तो CM केजरीवाल ने जनता से की ये अपील
Delhi Flood Alert News: यमुना में जलस्तर बढ़ने से देश की राजधानी दिल्ली पर अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार, 13 जुलाई सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया।
वहीं, 12 जुलाई को 1 बजे यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था। तो रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर दर्ज़ किया गया था। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ओखला बैराज इलाके में गेट खोल दिए गए है, जिनसे कई निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है।

बता दें कि लोहा पुल के आसपास के इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। तो वहीं, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। इतना ही नहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया था।
Recommended Video
दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइन्स ज़ोन के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा साउथ ज़ोन में 6 स्कूल और शहादरा नॉर्थ ज़ोन में 1 स्कूल को 13 जुलाई तक बंद करने का फैसला किया है। इन स्कूलों के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
यमुना का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजवाली ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से भी अपना-अपना घर खाली करने की अपील की है।
देखें वीडियो...
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जल स्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी। कहा कि 40-42 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि यमुना में जो पानी आ रहा है वो हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है। कहा कि हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाली पानी की वजह से यमुना का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिखी है।
चिट्ठी में उन्होंने विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अभी दिल्ली का जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है।
बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाके में रहने वाले लोगों से सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपील करते हुए कहा कि मैं निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों से वहां से हटन (अपने-अपने घर खाली कर दें) का आग्रह करता हूं। क्योंकि, जल स्तर अचानक बढ़ जाएगा और आपका जीवन खतरे में पड़ सकता है।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बताया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए है और वो है बोट क्लब, मोनेस्ट्री मार्किट, नीली छतरी टेंपल, पुराना रेलवे ब्रिज, यमुना बाजार, गीता घाट, नीम करोली गौशाला, विश्वकर्मा एंड खड्डा कॉलोनी, गढ़ी मांडू, मजनू का टीला से वजीराबाद तक पानी पहुंच चुका है।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि उस्मानपुर, बदरपुर खादर में जो भी निचले इलाके है उनमें रहने वाले लोग अपने-अपने घरों को खाली कर दें। डीएनडी मयूर विहार, जगतपुर में मैन पुश्ता रोड, सराये काले खां पर भेलुपुर, शमशानघाट, जैन मंदिर, ग्यासपुर और मिलेनियम डिपो के आसपास की जो भी झुग्गीया है उन्हें खाली कर दें।
इतना ही नहीं, सीएम केजवाली ने कहा कि जो लोग बाढ़ देखने के लिए जा रहे है वो ना जाए। तो वहीं, राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 50 नावों की व्यवस्था की है। साथ ही, बिजली लाइनों से दूर रहने की सलाह देते हुए किसी भी जरूरत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करने के लिए कहा।












Click it and Unblock the Notifications