CBSE Exam: केंद्र के फैसले का दिल्ली सरकार ने किया स्वागत, कहा- 12वीं के छात्रों को भी दी जाए राहत

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: देश में फिर से तेज हुए कोरोना संक्रमण के बीच अब शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है, जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है, जो देश में चल रहे कोरोना के हालात के सही होने पर आयोजित की जाएगी। 10वीं के नतीजे बोर्ड की ओर से तैयार किए गए मापदंड के आधार पर होंगे। इस फैसले बाद अब दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    CBSE Board Exams 2021 : Arvind Kejriwal और Priyanka Gandhi ने कही ये बात | PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    delhi cm kejriwal and manish sisodia

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की स्थगित कर दी गई है। यह लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए एक बड़ी राहत है। वहीं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा ​स्थगित की गई है। 12वीं कक्षा के बच्चों के मन में जो चिंता बनी रहेगी उसको दूर किया जा सकता था। मैं अपील करता हूं कि 12वीं कक्षा के छात्रों को भी आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए।

    दरअसल, देश में देश में फैल रहे कोरोना वायरस के बीच बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। इस बैठक के बाद सीबीएसई ने परीक्षाओं की पूरी तस्वीर साफ करते हुए बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के मुताबिक कक्षा 10वीं के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो वो हालात सामान्य होने पर परीक्षा दे सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+