Delhi Chunav 2025: कौन है वो सात विधायक? जिन्होंने AAP से दिया इस्तीफा, त्यागपत्र के पीछे क्या बताया कारण
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुत बड़ा झटका लगा है। जी हां..सात विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस सभी ने अपना त्यागपत्र के पीछे विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और AAP में भ्रष्टाचार का मुख्य कारण बताया है।
कौन है वो सात विधायक?
आम आदमी पार्टी से एक ही दिन में सात विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, पालम सीट से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा और महरौली से नरेश यादव हैं।

नरेश यादव पर लगे थे बेअदबी के आरोप
महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लगातार दो बार विधायक रहे नरेश यादव को तीसरी बार आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, बेअदबी मामले में आरोप साबित होने के बाद नरेश यादव ने खुद ही टिकट वापस कर दिया था, जिसके बाद AAP ने महरौली से दूसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा था।
इस्तीफे के पीछे क्या बताया कारण?
महरौली से AAP विधायक नरेश यादव ने बताया, 'मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई। बल्कि, आप ही भ्रष्ट्राचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है। मैंने पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ज्वाइन की थी। आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है।'
नरेश यादव ने आगे कहा कि मैंने महरौली सीट पर पिछले 10 साल से लगातार 100 फीसदी से ज्यादा ईमानदारी से काम किया है। महरौली की जनता जानती है कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। लेकिन आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से करप्शन में लिप्त है।
जानिए किसने क्या बताया कारण?
वहीं, कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मेरा आम आदमी पार्टी से भरोसा पूरी तरह से खत्म हो चुका है, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। तो वहीं, पालम विधायक भावना गौड़ ने अपने इस्तीफे में कहा कि मेरा पार्टी से विश्वास पूरी तरह से खत्म हो चुका है, इसलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल ने बताया कि मेरा आम आदमी पार्टी से भरोसा पूरी तरह से खत्म हो चुका है, इसलिए मैं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं, त्रिलोकपुरी विधायक रोहित मेहरौलिया ने इस्तीफा देते हुए X पर लिखा कि जिन्हें बाबा साहब आंबेडकर की केवल फोटो चाहिए, उनके विचार नहीं।
ऐसे मौका-परस्त और बनावटी लोगों से आज से मेरा नाता ख़त्म। मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि ने इस्तीफा देते बताया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर आधारित थी।
पार्टी से मैंने इन मूल्यों से एक महत्वपूर्ण दूरी देखी है। साथ ही कहा कि पार्टी करप्शन और भाई-भतीजावाद का एक कटोरा बन गई है, जो लोग अखंडता के संरक्षक संरक्षक होने वाले थे, वे इसके सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता बन गए हैं, मैं अब एक ऐसे संगठन का हिस्सा नहीं बन सकता जिसने अपनी नैतिक दिशा को खो दिया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले AAP को लगा करारा झटका, एक साथ 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी












Click it and Unblock the Notifications