Delhi Chunav 2025:'दिल्ली को बदल दिया कूड़ेदान में, वादे नहीं किए पूरे', अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा हमला

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को रोहिणी पहुंचे। यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। अमित शाह ने कहा, '(AAP) पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। अपने कोई वादे पूरे नहीं किए।'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहिणी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी को दिल्लीवालों के पास केजरीवाल की 'AAP-दा' से मुक्त होने का बहुत बड़ा मौका है। शाह ने कहा कि AAP-दा को हटाने का मतलब है 10 सालों के अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जवाब देना।

Amit Shah

5 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने मौका है कि वे दिल्ली में AAP को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाएं... 10 सालों तक इन्होंने(AAP) पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। ये लोग बहाने बनाते रहते हैं... दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, सड़कों और गलियों की सफाई होगी।'

इतना ही नहीं, शाह ने कहा कि आप ने अस्पताल के कमरों की संख्या दोगुनी करने का वादा किया था। इसके बजाय, उन्होंने आयुष्मान के तहत दिल्ली निवासियों के लिए 5 लाख रुपये के चिकित्सा बीमा कवरेज को रोक दिया। दिल्ली में हमें जिताने में मदद करें, और हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको चिकित्सा कवरेज में 10 लाख रुपये मिलें।

आप का मतलब झूठ और धोखा है। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों में शराब की दुकानों को बंद करने का वादा किया था। केजरीवाल जी, आपने बंद करने के बजाय मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोल दीं। आप करोड़ों के शराब घोटाले का हिस्सा थे, और इसलिए आपको जेल हुई।

शाह ने जनसभा में कहा कि दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे, सड़कों और गलियों की शानदार सफाई भी करेंगे और साथ में जल प्रबंधन भी हम करेंगे। हमने तय किया है कि भाजपा सरकार बनने के बाद, हर महीने की 5 तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे।

हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में LPG सिलेंडर मिलेगा और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। दिल्ली वालों आप भाजपा की सरकार बना दो, पहली कैबिनेट में दिल्ली वालों का 10 लाख तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+