दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025: मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित व कपिल मिश्रा समेत कई दिग्‍गजों ने भरे पर्चे

Delhi Chunav 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला चल रहा है। कल 17 जनवरी शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। अब तक अरविंद्र केजरीवाल, प्रवेश वर्मा व रमेश बिधूड़ी जैसे दिग्‍गज नामांकन भर चुके हैं। गुरुवार को इसी कड़ी में दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित व कपिल मिश्रा आदि उम्‍मीदवारों का भी नाम शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें- Delhi BJP Candidate: दिल्‍ली चुनाव 2025 में बीजेपी ने बुराड़ी सीट JD(U) व देवली सीट LJP (RV) के लिए छोड़ी

Delhi Chunav 2025 Today Nomination

आप के उम्‍मीदवारों ने कहां-कहां भरा नामांकन?

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के तीन दिग्‍गजों समेत कई उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा, गोपाल राय ने बाबरपुर और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से चर्चा भरा है।

नामांकन दाखिल करने से पहले मनीष सिसोदिया ने रोड शो निकाला और कहा कि केजरीवाल की टीम को दिल्‍ली के लोग बीते दस साल से जो सम्‍मान देते हैं, वहीं सम्‍मान इस बार भी देंगे। सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर मनीष सिसोदिया ने लिखा कि 'मेरा ये नामांकन अरविंद केजरवाल जी की ईमानदारी की राजनीति की दिशा में बढ़ाया एक और कदम है।'

भाजपा के उम्‍मीदवारों ने कहां-कहां भरा नामांकन

कपिल मिश्रा: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कपिल मिश्रा ने करावल नगर विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। नामांकन भरने के बाद कपिल मिश्रा ने दावा किया कि इस बार दिल्‍ली में भाजपा सरकार आएगी। नई दिल्‍ली सीट से खुद अरविंद केजरीवाल चुनाव हारने वाले हैं।

श्‍वेता सैनी: दिल्‍ली तिलक नगर से भाजपा प्रत्याशी श्वेता सैनी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस के उम्‍मीदवारों ने कहां-कहां भरा नामांकन

संदीप दीक्षित: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित नई दिल्‍ली सीट से कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने गुरुवार को पर्चा भरा है। संजय दीक्षित का मुकाबला पूर्व सीएम व आप उम्‍मीदवार अरविंद केजरीवाल और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। प्रवेश वर्मा दिल्‍ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा और संजय दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं जबकि अरविंद केजरीवाल खुद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

आम जनता पार्टी के ट्रांसजेंडर प्रत्‍याशी ने भी भरा पर्चा

ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य राजन सिंह ने बुधवार को कालकाजी विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल किया। आम जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में कदम रखने वाले राजन सिंह का मुकाबला आम आदमी पार्टी उम्‍मीदवार व दिल्‍ली सीएम आतिशी मार्लेना, कांग्रेस उम्‍मीदवार अलका लांबा और भाजपा उम्‍मीदवार रमेश बिधूड़ी से मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+