Delhi Chunav 2025:'लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं', मतदान के बाद बोलीं आतिशी
Delhi Chunav 2025: राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी ने अपना वोट डाला। वोटिंग के आतिशी ने कहा, 'लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं... दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम कर रही है।'
दिल्ली सीएम व कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंची और यहां मतदान किया। मतदान के बाद आतिशी ने कहा, 'मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है...मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई, अच्छाई को अपना वोट जरूर देंगे।'

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है... एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं... दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम कर रही है।
इससे पहले दिल्ली सीएम आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है।
यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है।
यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है।
मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी।












Click it and Unblock the Notifications