दिल्ली: चांदनी चौक का हुआ कायाकल्प, आधी रात को भी खुलेंगी स्ट्रीट फूड की दुकानें

दिल्ली: चांदनी चौक का हुआ कायाकल्प, आधी रात को भी खुलेंगी स्ट्रीट फूड की दुकानें

नई दिल्ली, 13 सितंबर: दिल्ली के चांदनी चौक का कायाकल्प हो गया है। चांदनी चौक में रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए नियमों की घोषणा करते हुए नए पुनर्विकसित बाजार का उद्घाटन किया है। अब चांदनी चौक में आधी रात तक स्ट्रीट फूड की दुकानें खुली रहेंगी। सीएम केजरीवाल ने मुख्य बाजार में फव्वारा चौक के पास संबोधित करते हुए कहा, चांदनी चौक और खूबसूरत हो गया है। अब इसके पुनर्विकास के बाद यहां लोग आधी रात को भी घूमने आते हैं। इस पूरे इलाके को पूरे इलाके को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की घोषणा की गई है। इस परियोजना का उद्घाटन इस साल 17 अप्रैल को होना था, लेकिन दूसरी कोरोना लहर के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

Recommended Video

    Delhi के लोगों को तोहफा, Chandni Chowk की बदली सूरत देखते रह जाओगे! | वनइंडिया हिंदी
    Chandni Chowk

    सीएम केजरीवाल ने घोषणा की कि स्ट्रीट फूड जॉइंट्स को आधी रात तक 3-4 घंटे के लिए खोलने की अनुमति दी जाती है। ताकि लोग रात में यहां आकर आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि बाजार बंद होने के बाद कई स्ट्रीट फूड जॉइंट खुलेंगे।

    सीएम केजरीवाल ने कहा, चांदनी चौक में पहले टूटी सड़कें, लटकती बिजली की तारें, ट्रैफिक जाम आम बात हो गई थी। लेकिन अब चांदनी चौक पहले से भी अधिक सुंदर और आकर्षक हो गया है। केजरीवाल ने कहा, हमने चांदनी चौक बाजार के लगभग 1.4 किलोमीटर के हिस्से का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि जो कि भी पहले दिल्ली आता है तो वह सबसे पहले चांदनी चौक देखने जाता है। ये एक अहम पर्यटन स्थल है।

    दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक का पुनर्विकास किया है। 1.4 किलोमीटर के स्ट्रेच को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। सारे बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कर दिया गया है। यातायात में सुधार किया गया है। वहीं मूविंग सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, ''आधुनिक तरीके से विकसित और सौंदर्यीकृत चांदनी चौक की इस मुख्य सड़क को आज दिल्ली की जनता को समर्पित किया। उम्मीद है कि इलाके के इस बदले हए खूबसूरत रुप से यहां पर्यटन और व्यापार, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+