किसान आंदोलन: दिल्ली कैबिनेट ने एलजी को दिया झटका, दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल किया खारिज
नई दिल्ली, 16 जुलाई। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने किसान आंदोलन से जुड़े मामलों के लिए दिल्ली पुलिस के सुझाए गए वकीलों के पैनल को खारिज कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार को इस पैनल को मंजूर करने को कहा था। दिल्ली कैबिनेट का फैसला राज्यपाल को भेज दिया गया है।
Recommended Video
Kisan Andolan: Delhi LG ने Arvind Kejriwal Govt के वकीलों के पैनल को किया खारिज | वनइंडिया हिंदी

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार किसान आंदोलन के लिए सरकारी वकीलों का पैनल नियुक्त करना चाहती है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को वकीलों की नियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव भी भेजा था जिसे एक गुरुवार को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया था। राज्यपाल ने दिल्ली सरकार को कैबिनेट बैठक कर दिल्ली पुलिस के बताए पैनल को अनुमोदित करने को कहा था लेकिन दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार की बैठक में दिल्ली पुलिस के पैनल को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications