OPINION: दिल्ली की बस एग्रीगेटर स्कीम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए अहम

दिल्ली में बस एग्रीगेटर स्कीम को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बहुत कुछ बदलने वाला है। अब प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ ट्रैफिक और जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आशा है कि ये सेवा दिल्ली की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। लोग अपनी कार और स्कूटर छोड़कर बसों में सफर करना शुरू करेंगे। पिछले चार वर्षों में इसे सार्थक बनाने के लिये हम लोगों ने काफी मेहनत की है।

'बस एग्रीगेटर योजना' से शहर के अंदर लोगों को सार्वजनिक परिवहन यानी बस से यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगी। यही नहीं इन बसों में लग्जरी सुविधाएं यात्रियों का एक अलग एहसास कराएंगी। यात्रा के साथ AC, Wifi, रिक्लाइनिंग सीटें, जीपीएस, सीसीटीवी जैसी सुविधाएं होंगी। योजना के शुरू होने से न सिर्फ सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी, बल्कि वायु प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।

Delhi bus aggregator scheme

दिल्ली सरकार लगातार भीड़ कम करने के लिए लक्जरी बसें शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। सीएम ने कहा, "अब आठ साल बाद ऐसा लग रहा है कि यह वास्तव में हकीकत बन जाएगा।" योजना सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एलजी ने भी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली मेट्रो के कारण लोगों को अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद करना पड़ा, लेकिन जैसे-जैसे मेट्रो में भीड़ बढ़ती गई, लोग अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल करने लगे। लेकिन ये बसें शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए निर्णायक मोड़ हो सकती हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई नीति के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।

इस योजना का लागू करने से पहले सरकार ने कड़ी मेहनत की। पिछले चार वर्षों में इसे सार्थक बनाने के लिये और यातायात की सभी मानकों पर खरा उतारने के लिए पूरी ताकत से काम किया गया।

एप बेस्ड प्रीमियम बसें कई सुविधाओं से लैस हैं। इनकी सर्विस काफी सुविधाजनक और किफायती विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। पर्यावरण या आर्थिक कारणों से इसका उपयोग बेहद अहम साबित हो सकता है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन के भारत के प्रबंध निदेशक अमित भट्ट भी इस बात की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक बसों की तुलना में ऐप-आधारित बसें सार्वजनिक परिवहन के लिए गेम-चेंजर हो सकती हैं। इन बसों के आने से सड़कों पर जाम की स्थिति पर नियंत्रण होगा। एप बेस्ड बसों के जरिए दिल्ली में एक बेहतर ट्रांसपोर्टेशन विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+