शादी से ठीक पहले दुल्हन लाई 80 हजार का लहंगा, ले उड़ा चोर
शादी से ठीक पहले दुल्हन लाई 80 हजार का लंहगा, ले उड़ा चोर
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक युवती का लहंगा शादी के ठीक पहले चोरी हो गया। शादी के ऐन पहले महंगे लहंगे के चोरी हो जाने के बाद दुल्हन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। गुरुग्राम का रहने वाले वैभव ने बताया कि आज (शुक्रवार) शादी है। मंगलवार शाम को शादी की खरीदारी के लिए वो मंगेतर के साथ करोलबाग गया था, जहां से उसने लहंगा खरीदा। खरीदारी के बाद वो कार से लौट रहे थे तो ग्रीन पार्क पर रुके, जहां उनकी कार से लहंगा चोरी हो गया।

एनबीटी की खबर के अनुसार, वैभव ने बताया कि वो लहंगा लेकर लौट रहे थे तो ग्रीन पार्क मार्केट में नेल आर्ट के लिए रुके। उन्होंने कार को रॉकलैंड क्लिनिक के सामने पार्क किया लेकिन जब एक घंटे बाद लौटे तो देखा कि कार का एक शीशा टूटा है और अंदर रखा लहंगे चोरी हो गया है। लहंगे की कीमत 80 हजार रुपए थी।
वैभव ने बताया कि चोर ने सिर्फ लंहगा ही चुराया जबकि पास में रखे पर्स और मोबाइल वहीं रखे मिले। मामले को लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी है, वहीं शादी के लिए पसंद किया लहंगा चोरी हो जाने पर दुल्हन ने कहा कि उसने बहुत ढूंढ़कर अपने लिए शादी का जोड़ा चुना था, इसके चोरी हो जाने से वो परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications