Delhi Bomb Blast: दिल्ली के 20 साल-126 'लाशें' पूछ रहीं क्यों रुकता नहीं 'आतंक' का सिलसिला? कब-कब दहली राजधानी
Delhi Bomb Blast Timeline : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण (11 नवंबर) व 8 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव (बाय-इलेक्शन्स) की पूर्व संध्या पर दिल्ली को एक भयानक झटका लगा। सोमवार शाम 6:55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर तीन अन्य वाहन भी आग के गोले बन गए। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर समाने आ चुकी है, जबकि 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है।
धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की इमारतें हिल गईं, दुकानों के शीशे चटक गए, और चांदनी चौक जैसे हलचल भरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 20 सालों की दिल्ली ब्लास्ट इतिहास भी शामिल है, जो राजधानी की असुरक्षा को उजागर करता है...

Bihar Election 2025 से पहले क्यों? टेरर अटैक या संयोग-Faridabad JeM मॉड्यूल से लिंक की जांच
बिहार चुनाव के दूसरे चरण (11 नवंबर- 20 जिले 122 सीटों पर मतदान) से ठीक पहले यह ब्लास्ट संयोग नहीं लग रहा। फरीदाबाद से पकड़े JeM-AGuH 'व्हाइट कॉलर' मॉड्यूल से कनेक्शन संदिग्ध है। 19 अक्टूबर को श्रीनगर नौगाम JeM पोस्टर से शुरू जांच में J&K पुलिस ने 15-दिन के ऑपरेशन से मॉड्यूल ध्वस्त किया। पाक हैंडलर्स से लिंक्ड नेटवर्क (डॉक्टर्स, इमाम, स्टूडेंट्स) रेडिकलाइजेशन, फंडिंग और IED सप्ल्लाई करता था। कुल 8 आतंकी गिरफ्तार किए गए, जिसमें 3 डॉक्टर शामिल। फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल शकील (31 अक्टूबर) को पकड़ा-360 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त। सहारनपुर से डॉ. अदील (7 नवंबर), लखनऊ से डॉ. शाहीन शाहिद (10 नवंबर)-शाहीन की कार से AK-47 मिला।
11 नवंबर (मंगलवार) को उप-चुनाव (बाय-इलेक्शन्स)
| क्रमांक | राज्य/केन्द्रशासित क्षेत्र | विधानसभा-क्षेत्र (AC) | रिक्ति का कारण |
|---|---|---|---|
| 1 | Budgam, Jammu & Kashmir | AC 27 - Budgam | Omar Abdullah ने इस्तीफा दिया। |
| 2 | Nagrota, Jammu & Kashmir | AC 77 - Nagrota | Devender Singh Rana के निधन के कारण। |
| 3 | Anta, Rajasthan | AC 193 - Anta | Kanwarlal Meena की अयोग्यता के कारण। |
| 4 | Ghatshila, Jharkhand | AC 45 - Ghatshila (ST) | Ramdas Soren के निधन के कारण। |
| 5 | Jubilee Hills, Telangana | AC 61 - Jubilee Hills | Maganti Gopinath के निधन के कारण। |
| 6 | Tarn Taran, Punjab | AC 21 - Tarn Taran | Kashmir Singh Sohal के निधन के कारण। |
| 7 | Dampa, Mizoram | AC 2 - Dampa (ST) | Lalrintluanga Sailo के निधन के कारण। |
| 8 | Nuapada, Odisha | AC 71 - Nuapada | Rajendra Dholakia के निधन के कारण। |
सोर्स-ECI
Delhi Bomb Blast Timeline of 19 Years: 11 से ज्यादा ब्लास्ट्स-क्यों रुकता नहीं आतंक का सिलसिला?
दिल्ली 19 सालों में आतंकी हमलों का शिकार रही है-ज्यादातर बाजारों, सरकारी स्थानों पर। SATP और विकिपीडिया के अनुसार, 2005-2008 में IM का पीक समय था। यहां प्रमुख घटनाओं की टाइमलाइन:-
| क्रमांक | तारीख | घटना | मौतें/घायल | जिम्मेदार? |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 9 जनवरी 1997 | ITO पुलिस HQ के पास ब्लास्ट | 0 मौत, 50 घायल | अज्ञात |
| 2 | 26 अक्टूबर 1997 | करोल बाग मार्केट में ट्विन ब्लास्ट | 1 मौत, 34 घायल | JKLF |
| 3 | 18 अक्टूबर 1997 | रानी बाग मार्केट ट्विन ब्लास्ट | 1 मौत, 23 घायल | अज्ञात |
| 4 | 10 अक्टूबर 1997 | शांतिवन, कौरिया पुल, किंग्सवे कैंप में 3 ब्लास्ट | 1 मौत, 16 घायल | अज्ञात |
| 5 | 18 जून 2000 | रेड फोर्ट के पास 2 ब्लास्ट | 2 मौत (8 साल की बच्ची सहित), 12 घायल | लश्कर-ए-तैयबा |
| 6 | 22 मई 2005 | लिबर्टी, सत्यं सिनेमा हॉल में 2 ब्लास्ट | 1 मौत, 60 घायल | लश्कर |
| 7 | 29 अक्टूबर 2005 | सरोजिनी नगर, पहाड़गंज, गोविंदपुरी सीरियल ब्लास्ट | 62 मौत, 210 घायल | इंडियन मुजाहिदीन (IM) |
| 8 | 14 अप्रैल 2006 | जामा मस्जिद में 2 ब्लास्ट | 0 मौत, 14 घायल | लश्कर |
| 9 | 13 सितंबर 2008 | कनॉट प्लेस, करोल बाग, ग्रेटर कैलाश-I में 5 ब्लास्ट | 30 मौत, 130 घायल | IM |
| 10 | 27 सितंबर 2008 | मेहरौली फ्लावर मार्केट ब्लास्ट | 3 मौत, 23 घायल | IM |
| 11 | 7 सितंबर 2011 | दिल्ली हाई कोर्ट पार्किंग ब्लास्ट | 15 मौत, 79 घायल | IM |
| 12 | 29 जनवरी 2021 | इजरायली दूतावास के पास छोटा ब्लास्ट | 0 मौत, कोई गंभीर चोट नहीं | सिरिल हमास (संदिग्ध) |
| 13 | 11 नवंबर 2025 | दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट-1 के पास | 10 मौत, 24 घायल | अज्ञात |
ये हमले ज्यादातर IM, लश्कर, JeM जैसे ग्रुप्स से जुड़े थे-बाजारों, सरकारी स्थानों पर। 2025 का यह ब्लास्ट 20वें साल का 15वां है। सवाल ये है कि सिक्योरिटी गैप क्यों? NIA ने कहा, 'इंटेलिजेंस शेयरिंग मजबूत करेंगे।'
ये भी पढ़ें- Delhi Blast Eyewitness:'लाशों के उड़े चिथड़े, धमाके से 3 बार गिरे- भयानक मंजर', लाल किले के पास ब्लास्ट












Click it and Unblock the Notifications